ताजा खबरें | भूमि स्वामित्व अधिनियम पर गंदी राजनीति कर रहे हैं तेदेपा प्रमुख नायडू : जगन

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) सुप्रीमो और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने शनिवार को राज्य में मुख्य विपक्षी दल तेलूगू देशम पार्टी (तेदेपा) नेता एन. चंद्रबाबू नायडू पर भूमि स्वामित्व अधिनियम के मुद्दे को लेकर 'गंदी राजनीति' करने का आरोप लगाया।

अमरावती (आंध्र प्रदेश), चार मई युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) सुप्रीमो और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने शनिवार को राज्य में मुख्य विपक्षी दल तेलूगू देशम पार्टी (तेदेपा) नेता एन. चंद्रबाबू नायडू पर भूमि स्वामित्व अधिनियम के मुद्दे को लेकर 'गंदी राजनीति' करने का आरोप लगाया।

रेड्डी, श्री सत्यसाई जिले के हिंदूपुर इलाके में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा, ''वे (नायडू) चुनाव प्रचार में झूठ फैला रहे हैं और लोगों से कह रहे हैं कि 'जगन आपकी सारी जमीन हड़प लेगा।' हम गरीबों को जमीन देते हैं, उनसे छीनते नहीं।''

रेड्डी ने कहा कि तेदेपा नेता को उस अधिनियम के बारे में कोई जानकारी ही नहीं है, जो किसानों को जमीन पर पूर्ण अधिकार प्रदान करता है।

उन्होंने इस कानून को लोगों को अपनी संपत्ति का विवरण प्राप्त करने के लिए दर-दर भटकने से बचाने के लिए एक बड़ा सुधार करार दिया।

रेड्डी ने कहा कि कर्नाटक में आखिरी भूमि सर्वेक्षण एक सदी पहले हुआ था। उन्होंने कहा कि वाईएसआरसीपी सरकार उचित सीमा तय करने और उन्हें उचित उपमंडल के साथ जोड़कर रिकॉर्ड अद्यतन करने के लिए एक और सर्वेक्षण कर रही है। रेड्डी ने नए सर्वेक्षण का समर्थन करते हुए कहा कि सरकार 'गारंटी' देगी कि सर्वेक्षण की गई भूमि पर कोई विवाद नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा 17 हजार में से छह हजार राजस्व गांवों का अब तक सर्वेक्षण किया जा चुका है और शेष को भी पूरा करने का वादा किया। रेड्डी ने कहा कि प्रत्येक किसान के पास अपनी भूमि का उचित रिकॉर्ड होना चाहिए। आंध्र प्रदेश की 175 सदस्यीय विधानसभा और 25 लोकसभा सीट पर 13 मई को चुनाव होना है। मतगणना चार जून को होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू