जरुरी जानकारी | टीसीएस का शुद्ध लाभ मार्च तिमाही में 1.68 प्रतिशत घटकर 12,224 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश की सबसे बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) सेवा कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का एकीकृत शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी (जनवरी-मार्च) तिमाही में 1.68 प्रतिशत घटकर 12,224 करोड़ रुपये रह गया है।

मुंबई, 10 अप्रैल देश की सबसे बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) सेवा कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का एकीकृत शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी (जनवरी-मार्च) तिमाही में 1.68 प्रतिशत घटकर 12,224 करोड़ रुपये रह गया है।

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के साथ आमतौर पर आईटी कंपनियों के तिमाही नतीजों की घोषणा की शुरुआत होती है।

कंपनी का वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी (जनवरी-मार्च) तिमाही में कुल राजस्व 64,479 करोड़ रुपये रहा जो सालाना आधार पर 5.3 प्रतिशत अधिक है।

समूचे वित्त वर्ष 2024-25 के लिए टीसीएस का शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 5.76 प्रतिशत बढ़कर 48,553 करोड़ रुपये हो गया। वित्त वर्ष के दौरान कंपनी का कारोबार 5.99 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 2,55,324 करोड़ रुपये रहा।

टीसीएस के मुख्य कार्यकारी के. कृतिवासन ने कहा, ‘‘ हम वार्षिक राजस्व में 30 अरब अमेरिकी डॉलर को पार करने और लगातार दूसरी तिमाही में मजबूत ऑर्डर बुक हासिल कर खुश हैं।’’

इस बीच, टीसीएस के निदेशक मंडल ने कंपनी के एक रुपये मूल्य वाले प्रत्येक शेयर पर 30 रुपये का अंतिम लाभांश देने की सिफारिश की है।

टीसीएस का चौथी तिमाही का परिणाम वैश्विक अर्थव्यवस्था पर छाए अनिश्चितता के बादलों के बीच आया है, जो अमेरिका के शुल्क के कभी लागू होने तो कभी हटने के रुख से उत्पन्न हुआ है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs CSK Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Winner Prediction: इकाना स्टेडियम में आज लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

वचनानंद स्वामी पर POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज: नाबालिग के यौन उत्पीड़न के आरोप में घिरे हरिहर मठ के पूर्व प्रमुख

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Ekana Stadium Pitch Report: इकाना स्टेडियम में आज चेन्नई सुपरकिंग्स के बल्लेबाज करेंगे रनों की बरसात या लखनऊ सुपरजायंट्स के गेंदबाज लाएंगे विकेटों का तूफान? महा मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट