जरुरी जानकारी | टाटा टेक्नोलॉजीज का शुद्ध लाभ मार्च तिमाही में 20 प्रतिशत बढ़कर 189 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक उत्पाद इंजीनियरिंग एवं डिजिटल सेवा कंपनी टाटा टेक्नोलॉजीज लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में 20.12 प्रतिशत बढ़कर 188.87 करोड़ रुपये हो गया। मुनाफे में यह वृद्धि आमदनी बढ़ने और खर्चा कम होने के कारण हुई है।

नयी दिल्ली, 25 अप्रैल वैश्विक उत्पाद इंजीनियरिंग एवं डिजिटल सेवा कंपनी टाटा टेक्नोलॉजीज लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में 20.12 प्रतिशत बढ़कर 188.87 करोड़ रुपये हो गया। मुनाफे में यह वृद्धि आमदनी बढ़ने और खर्चा कम होने के कारण हुई है।

वित्त वर्ष 2023-24 की समान तिमाही में कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ 157.24 करोड़ रुपये रहा था।

टाटा टेक्नोलॉजीज ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि जनवरी-मार्च 2025 तिमाही में उसकी एकीकृत कुल आय बढ़कर 1,342.73 करोड़ रुपये हो गई, जो 2023-24 की समान तिमाही में 1,325.19 करोड़ रुपये थी।

पिछली तिमाही में कंपनी का कुल खर्च 1,088.20 करोड़ रुपये रहा, जबकि एक साल पहले समान तिमाही में यह 1,094.4 करोड़ रुपये था।

कंपनी ने कहा कि पिछले वित्त वर्ष में उसका शुद्ध लाभ 676.95 करोड़ रुपये रहा, जबकि वित्त वर्ष 2023-24 में यह 679.37 करोड़ रुपये था। पिछले वित्त वर्ष में कंपनी की कुल आमदनी 5,292.58 करोड़ रुपये रही, जो 2023-24 में 5,232.75 करोड़ रुपये थी।

टाटा टेक्नोलॉजीज के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक (एमडी) वॉरेन हैरिस ने कहा, “वित्त वर्ष के दौरान, हमने कुल 17 बड़े सौदे पूरे किए, जिनमें 50 करोड़ डॉलर से ज़्यादा का एक बड़ा सौदा, पांच करोड़ डॉलर से ज़्यादा के दो सौदे और दो करोड़ डॉलर से ज़्यादा का एक सौदा शामिल है।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू