जरुरी जानकारी | टाटा स्टील ने कलिंगनगर परियोजना के लिए अंतर्देशीय जलमार्ग के जरिये भारी मशीनरी भेजी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. टाटा स्टील ने अपने कलिंगनगर संयंत्र की विस्तार परियोजना के लिए भारी मशीनरी को पहुंचाने को ओडिशा में अंतर्देशीय जलमार्ग का इस्तेमाल किया है। कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी है।

नयी दिल्ली, पांच अप्रैल टाटा स्टील ने अपने कलिंगनगर संयंत्र की विस्तार परियोजना के लिए भारी मशीनरी को पहुंचाने को ओडिशा में अंतर्देशीय जलमार्ग का इस्तेमाल किया है। कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी है।

उद्योग के लिए रेल और सड़क की तुलना में जलमार्गों का परिवहन सस्ता है, इसलिए सरकार इनके विकास पर ध्यान दे रही है।

इस बीच, मंगलवार को राष्ट्रीय समुद्री दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत के समुद्री क्षेत्र ने पिछले आठ वर्षों में नई ऊंचाइयों को छुआ है। साथ ही व्यापार और वाणिज्यिक गतिविधियों को बढ़ावा देने में योगदान दिया है।

टाटा स्टील के उपाध्यक्ष (टीक्यूएम और इंजीनियरिंग एंड प्रोजेक्ट्स) अवनीश गुप्ता ने बयान में कहा कि इस कदम से संभावित लागत लाभ के साथ एक स्थायी लॉजिस्टिक्स मॉडल का मार्ग प्रशस्त होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘यह इस्पात क्षेत्र और देश को कॉर्बन-मुक्त करने में भी योगदान देगा। इसके साथ ही सड़क आवाजाही कम रहने से सड़क सुरक्षा में सुधार करेगा।’’

टाटा स्टील ने खेप का विवरण साझा करते हुए कहा कि इसे शंघाई से ओडिशा के पारादीप बंदरगाह के लिए एक चार्टर्ड जहाज में रवाना किया गया। जहां से इसे लूना नदी के माध्यम से मार्शाघई भेजा गया। इसे दो अप्रैल को ‘रोडवेज’ के जरिये परियोजना स्थल पर पहुंचाया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट