टाटा स्टील की ब्रिटेन सरकार से 50 करोड़ पौंड के राहत पैकेज की मांग: रपट

टाटा स्टील के पास ब्रिटेन की सबसे बड़ी इस्पात कंपनी पोर्ट टालबॉट का मालिकाना हक है। मीडिया रपटों के अनुसार कंपनी वेल्स सरकार के साथ-साथ ब्रिटेन के लोक वित्त विभाग ‘यूके ट्रेजरी’ से भी संपर्क में है। ब्रिटेन की सरकार ने बड़े कारोबारियों को राहत देने के लिए ‘कोरोना वायरस लार्ज बिजनेस इंट्रप्शन लोन स्कीम’ (सीएलबीआईएलएस) पेश की है। कंपनी की कोशिश इस योजना के तहत 50 करोड़ पौंड का राहत पैकेज पाने की है।

लंदन, 26 अप्रैल कोरोना वायरस संकट से उभरी समस्याओं से निपटने के लिए टाटा स्टील की ब्रितानी इकाई ने सरकार से राहत पैकेज की मांग की है। ब्रिटेन में छपी मीडिया खबरों की माने तो कंपनी द्वारा 50 करोड़ पौंड राहत पैकेज मांगने का अनुमान है।

टाटा स्टील के पास ब्रिटेन की सबसे बड़ी इस्पात कंपनी पोर्ट टालबॉट का मालिकाना हक है। मीडिया रपटों के अनुसार कंपनी वेल्स सरकार के साथ-साथ ब्रिटेन के लोक वित्त विभाग ‘यूके ट्रेजरी’ से भी संपर्क में है। ब्रिटेन की सरकार ने बड़े कारोबारियों को राहत देने के लिए ‘कोरोना वायरस लार्ज बिजनेस इंट्रप्शन लोन स्कीम’ (सीएलबीआईएलएस) पेश की है। कंपनी की कोशिश इस योजना के तहत 50 करोड़ पौंड का राहत पैकेज पाने की है।

वेल्स सरकार के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘वह टाटा स्टील के साथ लगातार बातचीत कर रहे हैं। वह यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि वेल्स और ब्रिटेन में एक बड़ी स्टील कंपनी के तौर पर काम करते रहने के लिए उनकी क्या जरूरतें हैं।’’

टाटा स्टील, ब्रिटेन में करीब 8,385 लोगों को रोजगार देती है। इसमें 4,000 लोग पोर्ट टॉलबॉट में हैं जबकि करीब 2,800 लोगों को वेल्स के अन्य हिस्सों में रोजगार मिला हुआ है।

कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘हम देखेंगे कि हमें क्या मदद मिल सकती है। हम वेल्स और ब्रितानी सरकार के साथ लगातार काम कर रहे हैं।’’

स्काई न्यूज की खबर के मुताबिक यह राहत राशि एक तरह का वाणिज्यिक ऋण हो सकता है जिसे इस्पात की मांग दोबारा सुधरने के बाद चुकाने की मोहलत दी जा सकती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Pitch Report: सुपर-8 के अहम मुकाबले में भारत के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या वेस्टइंडीज के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Aligarh School Bus Tragedy: अलीगढ़ में बड़ी लापरवाही, चलती स्कूल बस के टूटे फ्लोर से नीचे गिरी 7 साल की बच्ची, पहिये के नीचे आने से मौके पर ही मौत; देखें VIDEO

\