जरुरी जानकारी | टाटा पावर की इकाई 2030 तक 20 गीगावाट सौर क्षमता के लिए 75,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. टाटा पावर लिमिटेड की अनुषंगी कंपनी टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड (टीपीआरईएल) ने 2030 तक 20 गीगावाट परिचालन क्षमता हासिल करने के लिए 75,000 करोड़ रुपये के निवेश की प्रतिबद्धता जताई है।

नयी दिल्ली, 18 सितंबर टाटा पावर लिमिटेड की अनुषंगी कंपनी टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड (टीपीआरईएल) ने 2030 तक 20 गीगावाट परिचालन क्षमता हासिल करने के लिए 75,000 करोड़ रुपये के निवेश की प्रतिबद्धता जताई है।

टीपीआरईएल के अध्यक्ष दीपेश नंदा ने मंगलवार को पीटीआई-वीडियो से बातचीत में कहा कि कंपनी पहले से ही पांच गीगावाट क्षमता का संचालन कर रही है तथा पांच गीगावाट निर्माण के चरण में है।

उन्होंने कहा, “हमने 2030 तक इसे 20 गीगावाट परिचालन क्षमता तक ले जाने की प्रतिबद्धता जताई है।”

उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए टीपीआरईएल ने 75,000 करोड़ रुपये के बढ़े हुए निवेश की प्रतिबद्धता जताई है। कंपनी संभवतः निर्धारित समय से पहले ही इन लक्ष्यों को प्राप्त कर लेगी।

नंदा ने कहा, “हमने हाल ही में तिरुनेलवेली में 4.3 गीगावाट मॉड्यूल विनिर्माण सुविधा शुरू की है, जो हमारी वृद्धि योजनाओं को और अधिक सहायता प्रदान करेगी।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Scorecard: पल्लेकेले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 51 रनों से दी शिकस्त, विल जैक्स ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें ENG बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Toss Winner Prediction: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\