जरुरी जानकारी | टाटा पावर दिसंबर के अंत तक सौर सेल, मॉड्यूल संयंत्र चालू करेगी: सीईओ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. टाटा पावर ने इस साल दिसंबर के अंत तक तमिलनाडु स्थित अपने सौर सेल और मॉड्यूल संयंत्र को चालू करने का लक्ष्य तय किया है। कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक प्रवीर सिन्हा ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, पांच फरवरी टाटा पावर ने इस साल दिसंबर के अंत तक तमिलनाडु स्थित अपने सौर सेल और मॉड्यूल संयंत्र को चालू करने का लक्ष्य तय किया है। कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक प्रवीर सिन्हा ने यह जानकारी दी।

टाटा पावर ने जुलाई, 2022 में राज्य के तिरुनेलवेली जिले में 3,000 करोड़ रुपये के निवेश से इस संयंत्र की स्थापना के लिए तमिलनाडु सरकार के साथ एक समझौता किया था। इस संयंत्र का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।

सिन्हा ने बताया कि इस साल दिसंबर के अंत तक संयंत्र को चालू करने का लक्ष्य है। संयंत्र की स्थापना के लिए उपकरणों का ठेका पहले ही दिया जा चुका है। उन्होंने परियोजना की समयसीमा पर एक सवाल के जवाब में यह टिप्पणी की।

तमिलनाडु सरकार के साथ हुए समझौता ज्ञापन (एमओयू) के अनुसार टाटा पावर कंपनी को राज्य में एक नए चार गीगावॉट क्षमता वाले सौर सेल और चार गीगावॉट क्षमता वाले सौर मॉड्यूल विनिर्माण संयंत्र की स्थापना करनी है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि मॉड्यूल संयंत्र अगस्त-सितंबर तक तैयार हो जाएगा और सितंबर के बाद मॉड्यूल तैयार होने लगेंगे। हम सेल संयंत्र को चालू करने के लिए बेहद उन्नत चरण में हैं, जो इस साल के अंत तक तैयार हो जाएगा।’’

कर्नाटक में 225 मेगावॉट की हाइब्रिड परियोजना पर उन्होंने कहा कि कंपनी बिजली की खरीद के लिए नियामकीय मंजूरी का इंतजार कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच महा-मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 17वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Score Update: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट