जरुरी जानकारी | टाटा पावर, टाटा मोटर्स सात एमडब्ल्यूपी क्षमता वाला सोलर रूफटॉप विकसित करेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. टाटा पावर और टाटा मोटर्स ने पुणे के चिखली स्थित यात्री वाहन संयंत्र में सात एमडब्ल्यूपी क्षमता वाली सोलर रूफटॉप परियोजना विकसित करने के लिए समझौता किया है।

नयी दिल्ली, 23 मई टाटा पावर और टाटा मोटर्स ने पुणे के चिखली स्थित यात्री वाहन संयंत्र में सात एमडब्ल्यूपी क्षमता वाली सोलर रूफटॉप परियोजना विकसित करने के लिए समझौता किया है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि यह दोनों कंपनियों द्वारा विकसित की जा रही संयुक्त 17 एमडब्ल्यूपी (मेगावाट पीक) ऑन-साइट सौर परियोजना का तीसरा चरण है। इसमें से 10 मेगावाट क्षमता पहले ही स्थापित की जा चुकी है।

दोनों कंपनियों ने हाल ही में इस सौर परियोजना के लिए बिजली खरीद समझौता (पीपीए) किया है।

रूफटॉप परियोजना पूरी तरह विकसित होने के बाद 2.3 करोड़ यूनिट बिजली पैदा होने की उम्मीद है। इससे कार्बन उत्सर्जन में 5.23 लाख टन की कमी होगी।

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड के उपाध्यक्ष राजेश खत्री ने कहा कि नई स्थापना के साथ टाटा पावर 100 प्रतिशत नवीकरणीय ऊर्जा के अपने लक्ष्य के करीब पहुंच जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘इस क्षमता के चालू होने के बाद हम भारत में सबसे बड़े ऑन-साइट सोलर इंस्टॉलेशन बन जाएंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड