जरुरी जानकारी | टाटा पावर ने बीकानेर-नमीराना पारेषण परियोजना का अधिग्रहण किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. टाटा पावर ने बीकानेर-नीमराना पारिषण परियोजना का अधिग्रहण कर लिया है।

नयी दिल्ली, दो दिसंबर टाटा पावर ने बीकानेर-नीमराना पारिषण परियोजना का अधिग्रहण कर लिया है।

कंपनी ने शनिवार को कहा कि बीकानेर-तीन नीमराना-दो ट्रांसमिशन लि. परियोजना विशेष उद्देश्यीय इकाई (एसपीवी) है। इस इकाई का गठन पीएफसी कंसल्टिंग ने किया है।

टाटा पावर ने एक बयान में कहा है कि कंपनी ने भारत में नवीकरणीय ऊर्जा पारेषण ढांचा को बढ़ावा देने के लिये बीकानेर-नीमराना पारेषण परियोजना का अधिग्रहण किया है।

बिजली मंत्रालय के दिशानिर्देशों के अनुसार शुल्क आधारित प्रतिस्पर्धी बोली प्रक्रिया में सफल बोली लगाने के बाद कंपनी को आशय पत्र प्राप्त हुआ।

यह परियोजना बनाओ, अपनाओ, चलाओ-सौंप दो (बीओओअी) आधार पर विकसित की जाएगी। इससे राजस्थान में बीकानेर परिसर से 7,700 मेगावाट नवीकरणीय ऊर्जा का पारेषण हो सकेगा।

इस परियोजना में बीकानेर-तीन पूलिंग स्टेशन से नीमराना दो सबस्टेशन तक 340 किलोमीटर लंबे ट्रांसमिशन गलियारे की स्थापना शामिल है।

टाटा पावर 35 साल तक ट्रांसमिशन परियोजना का रखरखाव करेगी। इसकी अनुमानित लागत 1,544 करोड़ रुपये है। इसके विशेष उद्देश्यीय इकाई के हस्तांतरण की तारीख से 24 महीने के भीतर चालू होने की उम्मीद है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान ने टीम इंडिया के सामने रखा 157 रनों का टारगेट, अजमतुल्लाह उमरजई ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND vs AFG 1st T20I Match: राष्ट्रगान से पहले अरुण जेटली स्टेडियम में गूंजा 'वंदे मातरम', भारत-अफगानिस्तान के खिलाड़ी भी रह गए हैरान