जरुरी जानकारी | टाटा समूह इलेक्ट्रिक गतिशीलता में महत्वपूर्ण निवेश करेगा: एन चंद्रशेखरन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने बुधवार को कहा कि आने वाले समय में देश में तेजी से इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में बदलाव होगा और समूह इस क्षेत्र में कई तरह के उत्पाद विकसित करने के लिए महत्वपूर्ण निवेश करेगा।

ग्रेटर नोएडा, 11 जनवरी टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने बुधवार को कहा कि आने वाले समय में देश में तेजी से इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में बदलाव होगा और समूह इस क्षेत्र में कई तरह के उत्पाद विकसित करने के लिए महत्वपूर्ण निवेश करेगा।

टाटा मोटर्स ने स्थिरता पहल के तहत 2040-45 के बीच अपने यात्री और वाणिज्यिक वाहन कारोबार में 'शुद्ध शून्य' कार्बन उत्सर्जन हासिल करने का लक्ष्य तय किया है।

कंपनी ने वाहन प्रदर्शनी-2023 में हरित गतिशीलता पर ध्यान देने के साथ कई इलेक्ट्रिक उत्पादों और तकनीकों का अनावरण किया।

चंद्रशेखरन ने कहा, ''हमारा मानना है कि भारत में इलेक्ट्रिक गतिशीलता में बदलाव हमारी कल्पना से कहीं ज्यादा तेजी से होगा।''

उन्होंने कहा कि ग्राहकों की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के लिए टाटा मोटर्स के पास कई उत्पाद हैं।

चंद्रशेखरन ने कहा, ''हमारी इस क्षेत्र में महत्वपूर्ण निवेश की प्रतिबद्धता है, ताकि हम न केवल इलेक्ट्रिक गतिशीलता में परिवर्तन को तेज कर सकें, बल्कि उपभोक्ताओं को विश्व स्तरीय उत्पाद दे सकें।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\