देश की खबरें | टाटा ने हमें नमक दिया, कुछ उद्योगपति मुंबई की नमक की जमीन छीन रहे हैं: उद्धव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिवसेना-उद्धव बालासाहेब ठाकरे (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शनिवार को यहां पार्टी की दशहरा रैली में दिवंगत रतन टाटा को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि टाटा समूह ने भारत को नमक दिया, लेकिन कुछ उद्योगपति मुंबई की नमक भूमि छीन रहे हैं।

मुंबई, 12 अक्टूबर शिवसेना-उद्धव बालासाहेब ठाकरे (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शनिवार को यहां पार्टी की दशहरा रैली में दिवंगत रतन टाटा को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि टाटा समूह ने भारत को नमक दिया, लेकिन कुछ उद्योगपति मुंबई की नमक भूमि छीन रहे हैं।

पार्टी ने शनिवार को यहां शिवाजी पार्क में पार्टी की वार्षिक दशहरा रैली में दिवंगत उद्योगपति रतन टाटा को श्रद्धांजलि दी।

टाटा का नौ अक्टूबर को शहर के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 86 वर्ष के थे।

रैली को संबोधित करने से पहले ठाकरे और अन्य नेताओं ने दिग्गज उद्योगपति के सम्मान में कुछ क्षण मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

ठाकरे ने अपने भाषण में किसी का नाम लिए बिना कहा कि टाटा ने हमें नमक दिया जो हमारे खाने को बेहतर बनाता है लेकिन कुछ उद्योगपति मुंबई की नमक भूमियों को हड़प रहे हैं।’’

ठाकरे ने कहा, ‘‘रतन टाटा ने एक बार मुझसे कहा था कि जेआरडी टाटा ने उनके काम को देखने के बाद उन पर भरोसा किया और फिर अपनी विरासत उन्हें सौंपी। उन्होंने कहा था कि बालासाहेब ने भी आपको (उद्धव) इसलिए चुना क्योंकि उन्हें आप भरोसेमंद लगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Deepika Padukone To Shoot ‘Intense Action Sequence’: दूसरी प्रेग्नेंसी में भी नहीं थमी दीपिका पादुकोण की रफ्तार, ‘राका’ में करेंगी हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग

Shubman Gill IPL Stats Against MI: आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़ों पर एक नजर

एस जयशंकर ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग का किया स्वागत, बोले- पीएम नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत से मजबूत होगी साझेदारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 255 रनों का टारगेट, प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड