जरुरी जानकारी | टाटा कंज्यूमर का दिसंबर तिमाही का शुद्ध लाभ 17 प्रतिशत घटकर 301.51 करोड़ रुपये पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (टीसीपीएल) का चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर, 2023) का एकीकृत शुद्ध लाभ 17.26 प्रतिशत घटकर 301.51 करोड़ रुपये रह गया है।
नयी दिल्ली, सात फरवरी टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (टीसीपीएल) का चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर, 2023) का एकीकृत शुद्ध लाभ 17.26 प्रतिशत घटकर 301.51 करोड़ रुपये रह गया है।
कंपनी ने बुधवार को बयान में कहा कि उसकी सहायक और संयुक्त उद्यम कंपनियों का योगदान कम रहने की वजह से मुनाफा घटा है।
टाटा समूह की एफएमसीजी इकाई का अपवाद वाले मद और कर-पूर्व एकीकृत लाभ दिसंबर, 2023 को समाप्त तिमाही में 27.12 प्रतिशत बढ़कर 513.27 करोड़ रुपये हो गया है, जो पिछले साल की समान अवधि में 403.75 करोड़ रुपये था।
बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में टीसीपीएल का एकीकृत शुद्ध लाभ 364.43 करोड़ रुपये था।
कंपनी की परिचालन आय आलोच्य तिमाही में 9.47 प्रतिशत बढ़कर 3,803.92 करोड़ रुपये हो गई, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 3,474.55 करोड़ रुपये थी।
टीसीपीएल को पूर्व में टाटा ग्लोबल बेवरेजेज लिमिटेड (टीजीबीएल) के नाम से भी जाना जाता था। कंपनी का कुल खर्च दिसंबर तिमाही में 7.38 प्रतिशत बढ़कर 3,350.24 करोड़ रुपये रहा है।
कंपनी ने कहा, “समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की परिचालन आय नौ प्रतिशत बढ़ी है। इसमें मुख्य योगदान भारतीय कारोबार (10 प्रतिशत वृद्धि), अंतरराष्ट्रीय कारोबार (छह प्रतिशत वृद्धि) और बिना ब्रांड वाले कारोबार (चार प्रतिशत वृद्धि) का है।”
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)