जरुरी जानकारी | टीसीपीएल के साथ टाटा कॉफी का विलय 12-14 महीनों में पूरा होने की उम्मीद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. टाटा कॉफी लिमिटेड का टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (टीसीपीएल) के साथ विलय 12-14 महीनों में पूरा हो जाएगा और दोनों ही कंपनियां नियामकीय प्रक्रिया का हिस्सा बनने के शुरुआती दौर में हैं।

कोलकाता, एक मई टाटा कॉफी लिमिटेड का टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (टीसीपीएल) के साथ विलय 12-14 महीनों में पूरा हो जाएगा और दोनों ही कंपनियां नियामकीय प्रक्रिया का हिस्सा बनने के शुरुआती दौर में हैं।

टाटा कॉफी लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक एवं मुख्य वित्त अधिकारी के वेंकटरमणन ने निवेशकों की एक बैठक में विश्लेषकों से कहा, "इस विलय को पूरा होने में 12 से लेकर 14 महीने लगेंगे। इसकी समयसीमा यही है।"

टीसीपीएल ने तालमेल और दक्षता सुधारने की रणनीतिक प्राथमिकता के अनुरूप पुनर्गठन योजना के तहत टाटा कॉफी के सभी कारोबारों का अपने या उसकी सहायक कंपनियों के साथ विलय करने की घोषणा की है।

इस विलय योजना के तहत टाटा कॉफी के शेयरधारकों को उनके पास मौजूद हरेक 10 इक्विटी शेयरों के एवज में टीसीपीएल के तीन इक्विटी शेयर मिलेंगे।

वेंकटरमणन ने मौजूदा भू-राजनीतिक स्थितियों से अधिक असर नहीं पड़ने का जिक्र करते हुए कहा, "टाटा कॉफी की ऑर्डर बुक अच्छी है और ग्राहक खेप भेजना जारी रखने को कह रहे हैं।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू