देश की खबरें | टाटा ने आईपीएल के बाद डब्ल्यूपीएल के अधिकार भी हासिल किए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अधिकार हासिल करने के बाद टाटा समूह ने मुंबई में चार मार्च से शुरू होने वाली पहली महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के टाइटल अधिकार भी हासिल कर लिये।

नयी दिल्ली, 21 फरवरी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अधिकार हासिल करने के बाद टाटा समूह ने मुंबई में चार मार्च से शुरू होने वाली पहली महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के टाइटल अधिकार भी हासिल कर लिये।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने ट्वीट करके इसकी घोषणा की।

उन्होंने कहा,‘‘ मुझे यह घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है कि टाटा समूह पहले डब्ल्यूपीएल का टाइटल प्रायोजक होगा। उनके सहयोग से हमें पूरा भरोसा है कि हम महिला क्रिकेट को अगले स्तर तक ले जा सकते हैं।’’

इस करार के वित्तीय पक्षों का खुलासा नहीं किया गया है।

बीसीसीआई के एक सूत्र ने पीटीआई से कहा कि टाटा ने पांच साल के लिए अधिकार हासिल किए हैं। टाटा ने पिछले साल आईपीएल के अधिकार भी हासिल किए थे।

महिला प्रीमियर लीग के मैच मुंबई के दो स्टेडियमों ब्रेबोर्न और डी वाई पाटिल में खेले जाएंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test Pitch Report: इकलौते टेस्ट में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के तेज गेंदबाज बनेंगे चुनौती? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Australia Women vs India Women Only Test Prediction: अहम डे-नाइट टेस्ट में दबदबा कायम रखना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, इतिहास रचने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women Only Test Weather Update: पर्थ में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला डे-नाइट टेस्ट में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Shiv Jayanti 2026 Marathi Wishes: शिव जयंती के इन मराठी Quotes, WhatsApp Messages, GIF Greetings के जरिए छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती की दें शुभकामनाएं

\