India vs England: "मैं उनके सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज को निशाना बनाना चाहता था..." दूसरे टी20 में जोफ्रा आर्चर के खिलाफ रन बनाने पर बोले तिलक वर्मा

भारत के मध्यक्रम के बल्लेबाज तिलक वर्मा ने कहा कि यहां दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को निशाने पर रखना उनकी रणनीति का हिस्सा था और इसका उद्देश्य इंग्लैंड के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज को बेअसर करना था, जिससे बाकी टीम हतोत्साहित हो गई.

Tilak Verma (Photo: X)

चेन्नई, 26 जनवरी: भारत के मध्यक्रम के बल्लेबाज तिलक वर्मा ने कहा कि यहां दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को निशाने पर रखना उनकी रणनीति का हिस्सा था और इसका उद्देश्य इंग्लैंड के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज को बेअसर करना था, जिससे बाकी टीम हतोत्साहित हो गई. तिलक ने 55 गेंदों में नाबाद 72 रन बनाकर भारत को दो विकेट से रोमांचक जीत दिलाई. भारत इस तरह से पांच मैच की श्रृंखला में 2–0 से आगे हो गया है.

यह भी पढें: India vs England: "तिलक वर्मा की स्मार्ट पारी ने अंतर पैदा किया..." दूसरे टी20 में इंग्लैंड की हार के बाद बोले ब्रायडन कार्स

तिलक ने अपनी पारी के दौरान आर्चर पर चार छक्के लगाए, जिसमें डीप फाइन लेग पर बेहद विश्वसनीय पिक-अप फ्लिक से लगाया गया छक्का भी शामिल है। कोलकाता में पहले मैच में चार ओवर में 21 रन देकर दो विकेट लेने वाले आर्चर ने दूसरे मैच में चार ओवर में 60 रन लुटाए.

तिलक ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन ने कहा, ‘‘मैं उनके सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज को निशाना बनाना चाहता था. यदि आप सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज को निशाने पर रखेंगे तो अन्य गेंदबाज दबाव में आ जाएंगे. इसलिए, जब विकेट गिर रहे हों (दूसरे छोर पर), तो मैं विरोधी टीम के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज के खिलाफ आक्रामक रवैया अपनाना चाहता हूं.’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगर मैं ऐसा करने में सफल हो जाता हूं तो अन्य बल्लेबाजों के लिए काम आसान हो जाता है. मैंने अपने ऊपर भरोसा रखा और उनके खिलाफ मौके बनाए. मैंने आर्चर के खिलाफ जो भी शॉट खेले उनके लिए मैंने नेट्स पर तैयारी की थी। मैं मानसिक रूप से तैयार था और इसलिए मुझे सफलता मिली.’’

तिलक ने कहा कि वह अंत तक टिके रहने के लिए मानसिक रूप से तैयार थे और टीम की जरूरतों के अनुसार अपने खेल में बदलाव करने के लिए तैयार थे. उन्होंने कहा, ‘‘मैंने तय किया था कि चाहे कुछ भी हो जाए मुझे आखिर तक टिके रहना है. पिछले मैच के दौरान मेरी गौतम (गंभीर) सर से बात हुई थी. मैं टीम की जरूरत के अनुसार निश्चित स्ट्राइक-रेट के साथ खेल सकता हूं. आपको परिस्थितियों के अनुसार खेलना होता है.’’

तिलक ने कहा, ‘‘गौतम सर ने यहां ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान भी कहा था कि यही वह मौका है जबकि आप लोगों को दिखा सकते हो कि आप हर तरह की पारियां खेलने में सक्षम हो. मुझे खुशी है कि मैं ऐसा करने में सफल रहा.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Pakistan, 3rd Test Match Live Score Update: एजबेस्टन में इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा है सीरीज का आखिरी मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Pakistan, 3rd Test Match Live Toss And Scorecard: एजबेस्टन में इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

How And Where To Watch England National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team 3rd Test Match Day 1 Live Streaming: थोड़ी देर में शुरू होगा पहले दिन का खेल, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान तीसरे टेस्ट का लाइव लुत्फ

IND vs AFG, T20I Series 2026: अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज में इन 3 भारतीय खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी नजर, वैभव सूर्यवंशी समेत ये स्टार मचा सकते हैं धमाल