विदेश की खबरें | ‘तारा एअर’ हादसा : विमान में सवार सभी 22 लोगों के शव बरामद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. नेपाल में ‘तारा एअर’ के दुर्घटनाग्रस्त विमान में सवार सभी 22 लोगों के शव बरामद हो गए हैं।

काठमांडू, 31 मई नेपाल में ‘तारा एअर’ के दुर्घटनाग्रस्त विमान में सवार सभी 22 लोगों के शव बरामद हो गए हैं।

विमान में चार भारतीयों समेत कुल 22 लोग सवार थे और यह पोखरा से उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद ही रविवार को पर्वतीय मुस्तांग जिले में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

नेपाल सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर नारायण सिल्वाल ने ट्वीट किया, ‘‘आखिरी शव भी बरामद कर लिया गया है। दुर्घटनास्थल से बाकी 12 शवों को काठमांडू लाने की व्यवस्था की जा रही है।’’

नेपाल के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (सीएएएन) ने सोमवार रात एक बयान जारी कर बताया था कि दुर्घटनास्थल से 21 शव बरामद कर लिए गए हैं।

अधिकारियों के अनुसार, बचावकर्मियों ने आखिरी शव खोजने के लिए मंगलवार सुबह अपना तलाश अभियान दोबारा शुरू किया था।

सीएनएन ने सोमवार को बताया था कि 10 शवों को काठमांडू लाया गया है, जबकि अन्य 11 शवों को उस आधार शिविर ले जाया गया गया है, जहां से बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

गौरतलब है कि ‘तारा एअर’ का ‘ट्विन ओट्टर 9एन-एईटी’ विमान रविवार सुबह पोखरा से उड़ान भरने के कुछ समय बाद नेपाल के पहाड़ी इलाके में लापता हो गया था। कनाडा निर्मित इसे विमान में चार भारतीय, दो जर्मन और 13 नेपाली नागरिकों सहित कुल 22 लोग सवार थे। यह विमान पोखरा से मध्य नेपाल स्थित मशहूर पर्यटक शहर जोमसोम की ओर जा रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी