खेल की खबरें | तंजीम और मुस्तफिजुर ने बिखेरी चमक, बांग्लादेश सुपर आठ में पहुंचा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. युवा तेज गेंदबाज तंजीम हसन साकिब ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए सात रन देकर चार विकेट लिए जिससे बांग्लादेश ने बल्लेबाजों की नाकामी के बावजूद नेपाल को 21 रन से हराकर टी20 विश्व कप के सुपर आठ में अपनी जगह पक्की की।

किंग्सटाउन (सेंट विंसेंट), 17 जून युवा तेज गेंदबाज तंजीम हसन साकिब ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए सात रन देकर चार विकेट लिए जिससे बांग्लादेश ने बल्लेबाजों की नाकामी के बावजूद नेपाल को 21 रन से हराकर टी20 विश्व कप के सुपर आठ में अपनी जगह पक्की की।

पिछले मैच में दक्षिण अफ्रीका को हैरत में डालने वाले नेपाल के गेंदबाजों ने फिर से अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने बांग्लादेश की टीम को 19.3 ओवर में 106 रन पर आउट कर दिया।

इसके जवाब में नेपाल का स्कोर एक समय 5 विकेट पर 78 रन था लेकिन उसने सात रन के अंदर अपने बाकी बचे 5 विकेट गंवा दिए और उसकी पूरी टीम 19.2 ओवर में 85 रन पर आउट हो गई।

बांग्लादेश की तरफ से तंजीम ने कसी गेंदबाजी की। उन्होंने अपने चार ओवर में 21 गेंद ऐसी की जिन पर रन नहीं बने। उनके अलावा मुस्तफिजुर रहमान ने सात रन देकर तीन और शाकिब अल हसन ने नौ रन देकर दो विकेट लिए।

यह पहला अवसर है जबकि बांग्लादेश ने टी20 विश्व कप में तीन मैच जीते।

तंजीम ने शानदार गेंदबाजी करके नेपाल का शीर्ष क्रम झकझोर दिया। नेपाल का स्कोर एक समय पांच विकेट पर 26 रन था लेकिन कुशल मल्ला (27) और विश्व रिकॉर्ड धारक दीपेंद्र सिंह ऐरी (25) ने छठे विकेट के लिए 52 रन जोड़कर अपनी टीम की उम्मीद जगा दी।

मुस्तफिजुर ने कुशल को आउट करके यह साझेदारी तोड़ी। इसके बाद उन्होंने दीपेंद्र को भी आउट किया जिनके नाम पर टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 9 गेंद पर अर्धशतक बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है।

बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शंटो ने मैच के बाद कहा,‘‘हमने इस चरण में जिस तरह का प्रदर्शन किया उससे हम काफी खुश हैं। मुझे उम्मीद है कि हम गेंदबाजी में अपना ऐसा ही प्रदर्शन जारी रखेंगे। आशा है अगले दौर में हमारे बल्लेबाज भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे।’’

बांग्लादेश के बल्लेबाजों ने बेहद लचर प्रदर्शन किया। उसका कोई भी बल्लेबाज 20 रन तक नहीं पहुंच पाया। उसकी तरफ से शाकिब ने सर्वाधिक 17 रन बनाए। नेपाल की तरफ से सोमपाल कामी, संदीप लामिछाने, दीपेंद्र सिंह ऐरी और कप्तान रोहित पौडेल ने दो-दो विकेट लिए।

नेपाल के कप्तान पौडेल ने कहा कि अगर उनके बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया होता तो परिणाम उनके अनुकूल रह सकता था।

उन्होंने कहा,‘‘हमारे बल्लेबाजों विशेष कर शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों को अच्छा प्रदर्शन करना चाहिए था। बांग्लादेश के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की और हम पर दबाव बना दिया। हमें यह सीखना होगा कि किन क्षेत्रों में रन बनाने हैं। हमें परिस्थितियों से तालमेल बिठाना सीखना होगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\