देश की खबरें | नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में तांत्रिक गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले की पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोप में एक कथित तांत्रिक को गिरफ्तार किया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बिलासपुर, 14 सितंबर छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले की पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोप में एक कथित तांत्रिक को गिरफ्तार किया है।

बिलासपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि जिले के सीपत थाना क्षेत्र के अंतर्गत लूथरा क्षेत्र में झाड़-फूंक के जरिये इलाज करने के नाम पर नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोप में शाकिर अंसारी बाबा उर्फ़ हब्बू मौलवी उर्फ़ शाकिर राजा कुरैशी (44 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़े | BSP MP Ritesh Pandey to Marry Catherina: बीएसपी सांसद रितेश पांडेय इंग्लैंड की रहने वाली ‘कैथरीना’ से करने जा रहें हैं शादी, सोशल मीडिया पर किया ऐलान.

सीपत थाना के थानेदार जेपी गुप्ता ने बताया कि पीड़ित लड़की ने थाने में शिकायत की थी कि जुलाई वर्ष 2019 में उसकी तबियत ख़राब होने के कारण वह अपने परिजनों के साथ जांजगीर-चाम्पा क्षेत्र के बलौदा में स्थित सैय्यद मीरा अली दातार मजार में झाड-फूंक कराने गई थी। वहां उसकी मुलाकात शाकिर अंसारी से हुई थी। शाकिर ने लड़की और उसके परिजनों को झांसा दिया कि वह झाड-फूंक कर उसे (लड़की को) जल्द ठीक कर देगा।

गुप्ता ने बताया कि शाकिर ने पीड़ित लड़की को विश्वास में लेकर उसे सीपत थाना क्षेत्र के अंतर्गत लूथरा गांव में बुलाया और करीब एक माह तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। इस दौरान शाकिर ने लड़की को धमकी दी कि इस घटना की जानकारी किसी को देने से वह उसके परिवार को बदनाम कर देगा और उसे जान से मार देगा।

यह भी पढ़े | Sudarshan TV ‘Bindas Bol’ Program: सुदर्शन टीवी के कार्यक्रम ‘बिंदास बोल’ के प्रसारण पर रोक लगाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी शाकिर झाड-फूंक का बहाना कर लड़की के मुंगेली स्थित घर पहुंच जाता था और वहां भी उसका शारीरिक शोषण करता था।

उन्होंने बताया कि तांत्रिक की हरकतों से परेशान होकर लड़की ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी तब परिजनों ने आरोपी के खिलाफ मुंगेली थाना में 'शून्य' प्राथमिकी दर्ज कराई। बाद में मामला मुंगेली से सीपत थाना स्थानांतरित कर दिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड