खेल की खबरें | तनीषा-अश्विनी ने गुवाहाटी मास्टर्स खिताब बरकरार रखा, अनमोल उप विजेता रहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय महिला युगल जोड़ी तनीषा क्रास्टो और अश्विनी पोनप्पा ने रविवार को फाइनल में चीन की ली हुआ झोउ और वांग जी मेंग पर सीधे गेम में जीत दर्ज कर गुवाहाटी मास्टर्स सुपर 100 बैडमिंटन टूर्नामेंट में अपना खिताब बरकरार रखा।

गुवाहाटी, आठ दिसंबर भारतीय महिला युगल जोड़ी तनीषा क्रास्टो और अश्विनी पोनप्पा ने रविवार को फाइनल में चीन की ली हुआ झोउ और वांग जी मेंग पर सीधे गेम में जीत दर्ज कर गुवाहाटी मास्टर्स सुपर 100 बैडमिंटन टूर्नामेंट में अपना खिताब बरकरार रखा।

पेरिस ओलंपिक में भी भाग लेने वाली शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ी ने 43 मिनट तक चले फाइनल मुकाबले में ली और वांग को 21-18, 21-12 से हराकर शानदार प्रदर्शन किया।

उभरती हुई भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी अनमोल खरब अपने पहले सुपर 100 खिताब के करीब पहुंचने के बाद महिला एकल फाइनल में चीन की काई यान यान से 21-14, 13-21, 19-21 से हारकर उपविजेता रहीं।

दुनिया की 16वें नंबर की जोड़ी तनीषा और अश्विनी ने धमाकेदार शुरुआत की और 8-2 की बढ़त बना ली।

हालांकि चीन की जोड़ी ने गेम के मध्य अंतराल तक अंतर 10-11 तक कम कर दिया और दबाव बनाए रखा। 18-19 तक यह जोड़ी पिछड़ रही थी।

इसके बाद भारतीय जोड़ी ने अंतिम दो अंक हासिल कर पहला गेम जीत लिया।

दूसरे गेम की शुरुआत प्रतिस्पर्धात्मक रही। लेकिन भारतीयों ने सात अंक की बढ़त के साथ 15-6 की बढ़त बना ली। उन्होंने लय बनाये रखी और खिताब बरकरार रखा।

वहीं 78 मिनट तक चला महिला एकल मुकाबला उतार चढ़ाव भरा रहा जिसमें अनमोल ने पहले गेम में अपना कौशल दिखाया और 4-4 की बराबरी से बढ़त बनाते हुए छह गेम प्वाइंट से पहला गेम जीत लिया।

लेकिन दूसरे गेम में काई ने शानदार जज्बा दिखाया और 10-4 की बढ़त को 14-6 कर दिया और अंत में इसे जीतकर स्कोर 1-1 कर दिया।

तीसरा गेम करीबी रहा जिसमें अनमोल ने 4-0 की बढ़त को 10-8 कर दिया। लेकिन काई वापसी करते हुए 18-16 से आगे हो गईं। अनमोल हालांकि 19-19 से बराबरी पर आ गईं। लेकिन ताकतवर स्मैश से चीन की खिलाड़ी को मैच प्वाइंट मिल गया और अनमोल की नेट पर गलती से काई जीत दर्ज करने में सफल रही।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

ICC T20 World Cup 2026 Today Match Prediction: आज के रोमांचक मुकाबलों में इन टीमों की जीत पक्की! टैरो कार्ड रीडर अदिति दुआ की बड़ी भविष्यवाणी

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Live Score Update: कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया बनाम जिम्बाब्वे के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ट्रेविस हेड ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी जिम्बाब्वे, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

\