देश की खबरें | तमिलनाडु में पारंपरिक उत्साह के साथ किया गया तमिल नव वर्ष का स्वागत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिल माह ‘चिथिराई’ के पहले दिन तमिल नववर्ष का रविवार को राज्य भर में पारंपरिक उत्साह के साथ स्वागत किया गया।

चेन्नई, 14 अप्रैल तमिल माह ‘चिथिराई’ के पहले दिन तमिल नववर्ष का रविवार को राज्य भर में पारंपरिक उत्साह के साथ स्वागत किया गया।

तमिल भाषी लोगों ने पारंपरिक पोशाक पहनकर पूजा स्थलों पर जाकर नए साल की शुरुआत की।

इस अवसर पर कई मंदिरों में विशेष पूजा आयोजित की गईं और राज्य के प्रसिद्ध वडापलानी मुरुगन मंदिर, तिरुचिरापल्ली के पास समयपुरम मरियम्मन मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भक्तों की कतारें लगी रहीं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, तमिलनाडु के राज्यपाल आर एन रवि, अन्नाद्रमुक महासचिव ई के पलानीस्वामी ने इस अवसर पर शुभकामनाएं दीं।

मोदी ने तमिल नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘तमिल संस्कृति की जीवंत परंपराओं और गहन विरासत की अभिव्यक्ति, पुथंडू पर शुभकामनाएं।

उन्होंने कहा, ‘‘आने वाला वर्ष शांति, स्वास्थ्य और समृद्धि लाए। यह वर्ष हर किसी के जीवन में खुशी, सफलता और संतृप्ति लाए।’’

राजभवन द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में रवि ने कहा, ‘‘तमिल नववर्ष के शुभ अवसर पर सभी को विशेषकर मेरे तमिल भाइयों और बहनों को मेरी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। नया साल सभी के जीवन में अच्छा स्वास्थ्य, खुशियां, सफलता और संतृप्ति लाए।’’

विभिन्न सोशल मीडिया मंच पर साझा ऑडियो संदेश में पलानीस्वामी ने दुनियाभर में रह रहे तमिल लोगों को तमिल नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।

इस बीच, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रुडो ने भी इस अवसर पर तमिल लोगों को शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने सोशल मीडिया पर किए एक पोस्ट में कहा, ‘‘मैं कनाडा में रह रहे तमिलों को अपनी शुभकामनाएं भेज रहा हूं, जो परिवार और प्रियजनों के साथ तमिल नववर्ष की शुरुआत का जश्न मना रहे हैं। शुभ पुथंडू।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Parsi New Year 2026 Messages: नवरोज मुबारक! इन हिंदी WhatsApp Wishes, GIF Greetings, Quotes, Photo SMS के जरिए दें बधाई

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Match Winner Prediction: तीसरे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज में बढ़त हासिल करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Pitch Report: तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज मचाएंगे कहर? यहां जानें बे ओवल की पिच रिपोर्ट

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\