ताजा खबरें | तमिलनाडु : तोते की मदद से पीएमके उम्मीदवार की जीत की भविष्यवाणी करने वाले दो गिरफ्तार

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. लोकसभा चुनाव के लिए मतदान से पहले सड़क किनारे बैठकर पिंजरे में बंद तोतों की मदद से भविष्य बताने वाले दो ज्योतिषियों को यहां से पत्ताली मक्कल काची (पीएमके) के उम्मीदवार थंकर बचन की जीत की भविष्याणी करने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया लेकिन बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया। वन विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

कुड्डालोर(तमिलनाडु), 10 अप्रैल लोकसभा चुनाव के लिए मतदान से पहले सड़क किनारे बैठकर पिंजरे में बंद तोतों की मदद से भविष्य बताने वाले दो ज्योतिषियों को यहां से पत्ताली मक्कल काची (पीएमके) के उम्मीदवार थंकर बचन की जीत की भविष्याणी करने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया लेकिन बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया। वन विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

फिल्म निर्देशन से राजनीति में आए और कुड्डालोर से पीएमके उम्मीदवार थंकर बचन ने दोनों ज्योतिषियों से संपर्क किया जो भाई हैं। उन्होंने चार तोतों में से एक को कार्ड उठाने को कहा और उसके आधार पर बचन की जीत की भविष्यवाणी की।

बचन का दोनों ज्योतिषियों से भविष्यवाणी कराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसमें उम्मीदवार को भविष्य पूछने के बाद पक्षियों को दाना खिलाते और ज्योतिषियों को केले देते देखा जा सकता है।

अधिकारी ने बताया कि दो पिंजरों में रखे गए चार तोतों को जब्त कर लिया गया क्योंकि ऐसा करना वन्यजीव संरक्षण अधिनियम का उल्लंघन है और ज्योतिषी भाइयों को बाद में चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।

बचन ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान कुड्डालोर के पास थेन्नमपक्कम में अझगु मुथु अय्यनार मंदिर के दर्शन किए और अपने चुनावी भाग्य के बारे में जानने के लिए ज्योतिषियों की सेवा ली।

ज्योतिषियों में से एक ने एक तोते को पिंजरे से निकाला और उसे एक कार्ड उठाने को कहा। जब पक्षी ने अझगु मुथु अय्यनार मंदिर के मुख्य अराध्य की तस्वीर वाला एक कार्ड उठाया तो ज्योतिषी ने इसकी व्याख्या एक शुभ संकेत के रूप में की और कहा कि बचन चुनाव जीतेंगे।

पीएमके नेता डॉ.अंबुमणि रामदास ने मंगलवार को दोनों ज्योतिषियों की गिरफ्तारी की निंदा की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट