देश की खबरें | तमिलनाडु: आय से अधिक संपत्ति मामले में अन्नाद्रमुक नेता अंबालगन से जुड़े 58 परिसरों पर छापे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी निदेशालय (डीवीएसी) ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में बृहस्पतिवार को तमिलनाडु और तेलंगाना में अन्नाद्रमुक नेता एवं पूर्व मंत्री के.पी. अंबालगन के कई परिसरों पर छापे मारे।

चेन्नई, 20 जनवरी सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी निदेशालय (डीवीएसी) ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में बृहस्पतिवार को तमिलनाडु और तेलंगाना में अन्नाद्रमुक नेता एवं पूर्व मंत्री के.पी. अंबालगन के कई परिसरों पर छापे मारे।

अंबालगन राज्य में पिछली अन्नाद्रमुक सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री थे। अन्नाद्रमुक ने इस तलाशी अभियान को ‘राजनीतिक प्रतिशोध’ की कार्रवाई बताया।

अन्नाद्रमुक के शीर्ष नेताओं ओ. पनीरसेल्वम और के. पलानीस्वामी ने आरोप लगाया कि डीवीएसी की इस कार्रवाई का मकसद मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन की ‘प्रशासनिक अक्षमता’ पर पर्दा डालना है। दोनों नेताओं ने एक बयान में आरोप लगाया कि लोकोन्मुखी व कल्याणकारी कदमों की दिशा में काम करने के बदले राज्य सरकार अन्नाद्रमुक के खिलाफ 'प्रतिशोधपूर्ण' कार्रवाई पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

डीवीएसी की धर्मपुरी इकाई ने पूर्व मंत्री और उनके परिवार के चार करीबी सदस्यों के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया तथा अधिकारियों ने तेलंगाना के अलावा धर्मपुरी, सेलम और चेन्नई में उनके 58 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की।

अधिकारियों ने छापे के दौरान ठोस दस्तावेजों के अलावा 6.637 किलोग्राम वजन के स्वर्ण आभूषण, 13.85 किलोग्राम वजन के चांदी के जेवरात और 2,65,31,650 रुपये बेनामी नकदी और बैंक लॉकर की चाबी जब्त की गई। मामले में आगे जांच जारी है।

डीवीएसी अंबालगन समेत ऑल इण्डिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) के छह पूर्व मंत्रियों के ठिकानों पर अब तक छापेमारी कर चुका है।

डीवीएसी के पुलिस उपाधीक्षक द्वारा भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम, 1988 की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज प्राथमिकी में पूर्व मंत्री अंबालगन का नाम शामिल है। उन पर भ्रष्ट गतिविधियों में संलिप्त रहने का आरोप लगाया गया है। यह मामला, 2016 से 2021 के बीच का है जब अंबालगन मंत्री थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड