देश की खबरें | तमिलनाडु: आय से अधिक सम्पत्ति के मामले में अन्नाद्रमुक नेता अंबालागन के 57 परिसरों पर छापे पड़े

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आय से अधिक सम्पत्ति के मामले में बृहस्पतिवार को तमिलनाडु में अन्नाद्रमुक नेता एवं पूर्व मंत्री के.पी. अंबालागन के कई परिसरों पर सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी निदेशालय (डीवीएसी) ने छापे मारे।

चेन्नई, 20 जनवरी आय से अधिक सम्पत्ति के मामले में बृहस्पतिवार को तमिलनाडु में अन्नाद्रमुक नेता एवं पूर्व मंत्री के.पी. अंबालागन के कई परिसरों पर सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी निदेशालय (डीवीएसी) ने छापे मारे।

अंबालागन राज्य में पिछली अन्नाद्रमुक सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री थे।

डीवीएसी की धर्मपुरी इकाई ने पूर्व मंत्री और उनके परिवार के चार करीबी सदस्यों के खिलाफ आय से अधिक सम्पत्ति का मामला दर्ज किया तथा अधिकारियों ने धर्मपुरी, सलेम और चेन्नई में उनके 57 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की।

डीवीएसी द्वारा अन्नाद्रमुक के छठे पूर्व मंत्री के ठिकानों पर छापेमारी की गई है।

डीवीएसी के पुलिस उपाधीक्षक द्वारा भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम, 1988 की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज प्राथमिकी में पूर्व मंत्री अंबालागन का नाम शामिल है। उन पर ‘‘ भ्रष्ट गतिविधियों में संलिप्त रहने और जानबूझकर खुद को अवैध तरीके से समृद्ध करने, सम्पत्ति तथा आर्थिक संसाधनों को प्राप्त करने का आरोप लगाया गया।’’

यह मामला, 2016 और 2021 के बीच का है जब वह मंत्री थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड