देश की खबरें | तमिलनाडु पुलिस ने कांचीपुरम में दो बदमाशों को मार गिराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु पुलिस की विशेष टीम ने बुधवार को दो सशस्त्र बदमाशों को उस वक्त गोली मार दी, जब उन्होंने पीछा कर रहे पुलिस दल पर धारदार हथियार से हमला किया । दोनों बदमाशों की मौत हो गई ।

चेन्नई, 27 दिसंबर तमिलनाडु पुलिस की विशेष टीम ने बुधवार को दो सशस्त्र बदमाशों को उस वक्त गोली मार दी, जब उन्होंने पीछा कर रहे पुलिस दल पर धारदार हथियार से हमला किया । दोनों बदमाशों की मौत हो गई ।

पुलिस ने बताया कि एक गुप्त सूचना मिली कि दो अपराधी कांचीपुरम में नए रेलवे पुल के पास छिपे हैं। उन्होंने बताया कि लंबे आपराधिक रिकॉर्ड वाले दोनों बदमाशों को पकड़ने के लिए एक विशेष दल को भेजा गया ।

पुलिस महानिरीक्षक (उत्तर जोन) एन कन्नन ने बताया, ‘‘अपराधियों ने पुलिस पर हमला कर दिया, क्योंकि पुलिस ने उन्हें घेर लिया था। इस प्रक्रिया में, एक विशेष पुलिस उपनिरीक्षक (एसएसआई) रामलिंगम और एक कांस्टेबल शशि कुमार को चोट आयी है।

अधिकारी ने बताया, ‘‘यह घटना आज तड़के हुई। पुलिस दल ने शुरू में दोनों को रोकने का प्रयास किया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। हमारे दो लोगों के घायल होने के बाद पुलिस को गोलियां चलानी पड़ीं ।’’

उन्होंने कहा कि दोनों बदमाशों की पहचान रघुवरन और बाशा उर्फ करुप्पु असीन के रूप में हुई है । उन्होंने बताया कि गोली लगने के बाद उन्हें कांचीपुरम के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

महानिरीक्षक ने बताया कि घायल पुलिसकर्मी उपचाराधीन हैं ।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि रघुवरन के खिलाफ आठ मामले तथा असीन के खिलाफ हत्या के दो मामले दर्ज हैं ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Preview: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

कुर्ला स्टेशन पर टिकट क्लर्क की बहादुरी से महिला की बची जान, चलती ट्रेन की चपेट में आने से बचाया, सेंट्रल रेलवे के DRM ने VIDEO पोस्ट कर की तारीफ

Australia vs Ireland, T20 World Cup 2026 14th Match Scorecard: कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया ने आयरलैंड को दिया 183 रनों का लक्ष्य, मार्कस स्टोइनिस ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\