ताजा खबरें | दुबे के संबोधन का अंग्रेजी रुपांतरण रुकने पर तमिलनाडु के सांसदों ने किया हंगामा

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. लोकसभा में मंगलवार को तकनीकी खामी के कारण भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद निशिकांत दुबे के संबोधन का अंग्रेजी रुपांतरण कुछ समय रुक जाने पर तमिलनाडु के कुछ सांसदों ने जोरदार हंगामा किया।

नयी दिल्ली, 29 जुलाई लोकसभा में मंगलवार को तकनीकी खामी के कारण भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद निशिकांत दुबे के संबोधन का अंग्रेजी रुपांतरण कुछ समय रुक जाने पर तमिलनाडु के कुछ सांसदों ने जोरदार हंगामा किया।

ऑपरेशन सिंदूर पर विशेष चर्चा के दौरान जब दुबे ने अपनी बात शुरू की तो सदन में कुछ दक्षिण भारतीय सांसदों ने संबोधन का अंग्रेजी रुपांतरण नहीं होने की शिकायत की।

इस पर पीठासीन सभापति दिलीप सैकिया ने कहा कि कुछ तकनीकी खराबी के कारण संबोधन का अंग्रेजी रुपांतरण नहीं हो पा रहा है और इस खराबी को दुरुस्त करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके बावजूद हंगामा कर रहे सांसद शांत नहीं हुए।

दुबे ने कहा, ‘‘आंधे घंटे तक बांग्ला में एक सांसद बोल रही थीं तब इन सांसदों को दिक्कत नहीं हुई थी और उन्होंने कोई विरोध नहीं किया था, लेकिन मेरे हिंदी में बोलने से इन्हें दिक्कत है।’’

दुबे से पहले तृणमूल कांग्रेस की सयानी घोष ने अपना ज्यादातर संबोधन बांग्ला में दिया था। वह बीच-बीच में अंग्रेजी एवं हिंदी में भी अपनी बात रख रही थीं।

भाजपा सांसद ने कहा कि हंगामा कर रहे सदस्यों को अंग्रेजी से या बांग्ला से दिक्कत नहीं है, केवल हिन्दी से दिक्कत है। उन्होंने कहा कि एक दिन ऐसा आएगा, जब पूरा देश अंग्रेजी का गुलाम हो जाएगा।

सैकिया ने तमिलनाडु के सांसदों को समझाने का प्रयास किया और कहा, ‘‘फिलहाल आप तमिल रुपांतरण सुनिए। तमिल एक गौरवपूर्ण है। तब तक तकनीकी दिक्कत ठीक की जा रही है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज