देश की खबरें | तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष पद की दौड़ में नहीं हूं: अन्नामलाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने शुक्रवार को कहा कि वह राज्य इकाई के अध्यक्ष पद की दौड़ में नहीं हैं, क्योंकि उनकी पार्टी में किसी प्रतिस्पर्धा की कोई गुंजाइश नहीं है और अध्यक्ष का चुनाव सर्वसम्मति से होता है।

कोयंबटूर, चार अप्रैल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने शुक्रवार को कहा कि वह राज्य इकाई के अध्यक्ष पद की दौड़ में नहीं हैं, क्योंकि उनकी पार्टी में किसी प्रतिस्पर्धा की कोई गुंजाइश नहीं है और अध्यक्ष का चुनाव सर्वसम्मति से होता है।

यहां संवाददाताओं से बात करते हुए अन्नामलाई से जब पूछा गया कि क्या वह तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष पद की दौड़ में हैं तो उन्होंने कहा, "मैं नए प्रदेश अध्यक्ष पद की दौड़ में नहीं हूं..."

पूछा गया कि अटकले हैं कि अन्नाद्रमुक नेतृत्व 2026 के विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के साथ गठबंधन करने के लिए उन्हें राज्य इकाई के अध्यक्ष पद से हटाना चाहता है, अन्नामलाई ने कहा कि वह कोई टिप्पणी करने के इच्छुक नहीं हैं।

उन्होंने कहा, "जहां तक ​​मेरा सवाल है, भाजपा को आने वाले समय में अच्छा प्रदर्शन करना चाहिए, हम नए अध्यक्ष के चुनाव के समय इस बारे में बात करेंगे।" अन्नामलाई ने कहा कि यह जल्द ही हो सकता है।

अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल न होने का कारण पूछे जाने पर अन्नामलाई ने कहा कि राज्य इकाई का अध्यक्ष सर्वसम्मति से चुना जाता है और अन्य पार्टियों की तरह शीर्ष पद के लिए कोई प्रतिस्पर्धा नहीं होती है।

भाजपा नेता ने कहा, "इसमें प्रतिस्पर्धा की गुंजाइश कहां है? और इसीलिए मैंने कहा कि मैं इस पद की दौड़ में नहीं हूं।"

उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता के रूप में उनका काम जारी रहेगा। अन्नामलाई ने जोर देकर कहा कि वह भ्रष्टाचार का विरोध करते हुए राजनीति में आए हैं और इस संबंध में कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

वक्फ विधेयक के पारित होने का स्वागत करते हुए अन्नामलाई ने कहा कि इससे गरीब मुसलमानों को लाभ होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट