देश की खबरें | तमिलनाडु मानवाधिकार आयोग ने किशोर की पिटाई के मामले में कोयंबटूर पुलिस प्रमुख को नोटिस भेजा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु के राज्य मानवाधिकार आयोग (एसएचआरसी) ने कोयंबटूर के पुलिस आयुक्त को एक नोटिस जारी कर तीन सप्ताह के भीतर एक कांस्टेबल पर रिपोर्ट मांगी है जिन्होंने लॉकडाउन के दौरान घूमने के लिए एक किशोर की कथित तौर पर बुरी तरह पिटाई की थी।
कोयंबटूर, 26 अगस्त तमिलनाडु के राज्य मानवाधिकार आयोग (एसएचआरसी) ने कोयंबटूर के पुलिस आयुक्त को एक नोटिस जारी कर तीन सप्ताह के भीतर एक कांस्टेबल पर रिपोर्ट मांगी है जिन्होंने लॉकडाउन के दौरान घूमने के लिए एक किशोर की कथित तौर पर बुरी तरह पिटाई की थी।
सुमित सरन को दिए अपने नोटिस में आयोग ने कहा कि कथित दुर्व्यवहार को लेकर मीडिया में आई खबरों के माध्यम से जानकारी मिलने के बाद इस मामले का स्वयं संज्ञान लिया गया।
नोटिस में कहा गया, ‘‘किसी भी गलती की स्थिति में, आयोग मुनासिब और उचित कार्रवाई कर सकता है।’’
गौरतलब है कि ओंदीपुदुर का 13 वर्षीय लड़का और उसके दो दोस्त रविवार को एक दोपहिया वाहन पर घूमते हुए पाए गए और पुलिसकर्मी ने उन्हें रुकने के लिए कहा तो वे रुके नहीं, जिसके बाद कांस्टेबल दुर्गाराज ने लड़के को पकड़ लिया और उसे कथित तौर पर लाठी से पीटा।
लड़के की मां ने पुलिसकर्मी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
लड़के के सूजे हुए पैर, जांघ और घुटनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं।
एक विभागीय जांच के तहत, कांस्टेबल को सोमवार को नियंत्रण कक्ष में स्थानांतरित कर दिया गया और ऐसा कहा गया कि जांच के बाद अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी।
इसके अलावा, आयोग ने जिले के कलेक्टर के राजमणि को एक नोटिस भेजा, जिसमें जिले में जे कृष्णपुरम की एक पंचायत अध्यक्ष दलित महिला की शिकायत पर एक रिपोर्ट मांगी गई है, जिन्होंने अन्नाद्रमुक के एक सदस्य पर जातिवादी टिप्पणी करने का आरोप लगाया है।
दो दिन पहले पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में, द्रमुक की सरिता ने कहा कि उसिलमणि उर्फ बालासुब्रमण्यम ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और उन्हें निकाय के अध्यक्ष की कुर्सी पर नहीं बैठने दिया और कार्यालय से उनका नाम लिखा बोर्ड हटाने की धमकी दी थी।
पुलिस ने इस घटना के संबंध में मामला दर्ज किया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)