देश की खबरें | तमिलनाडु के राज्यपाल ने योग को जीवन के लिए महत्वपूर्ण बताया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु के राज्यपाल आर एन रवि ने बुधवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर चिदंबरम में आयोजित समारोह में अपनी पत्नी के साथ योगाभ्यास किया तथा योग को जीवन के लिए महत्वपूर्ण बताया।
चेन्नई, 21 जून तमिलनाडु के राज्यपाल आर एन रवि ने बुधवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर चिदंबरम में आयोजित समारोह में अपनी पत्नी के साथ योगाभ्यास किया तथा योग को जीवन के लिए महत्वपूर्ण बताया।
तमिलनाडु के विभिन्न हिस्सों में आयोजित कार्यक्रमों में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मा सुब्रमण्यम, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्य इकाई के अध्यक्ष के अन्नामलई के साथ योग के लिए उत्सुक बहुत से लोग शामिल हुए।
राज भवन ने एक आधिकारिक ट्वीट में कहा, ''राज्यपाल रवि और लक्ष्मी रवि ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अन्नामलई विश्वविद्यालय में युवा और योग पेशेवरों के साथ योगाभ्यास किया। कलाकारों ने योग के विभिन्न रूपों को प्रदर्शित करते हुए एक शानदार योग प्रदर्शन किया।''
ट्वीट के अनुसार, राज्यपाल ने योग को जीवन के लिए महत्वपूर्ण बताया।
योग दिवस पर यहां आयोजित हुए समारोह में सुब्रमण्यम के साथ मुख्य स्वास्थ्य सचिव गगनदीप सिंह बेदी और अन्य लोग भी मौजूद थे।
भाजपा की राज्य की इकाई के अध्यक्ष के अन्नामलई और पार्टी के तमिलनाडु प्रभारी सी टी रवि समुद्र के किनारे बसे शहर महाबलिपुरम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।
अन्नामलई ने एक ट्वीट में कहा,'' आज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर महाबलिपुरम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर अच्छा महसूस कर रहा हूं। यह आयोजन ऐतिहासिक महाबलिपुरम में बटर रॉक और अर्जुन पेनेंस के सामने किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के वर्ष 2019 में (दूसरे अनौपचारिक सम्मेलन के लिए) महाबलिपुरम आने के बाद से यहां पर्यटकों की संख्या में खासी वृद्धि हुई है।''
अभिषेक
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)