देश की खबरें | तमिलनाडु के राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने एपीजे अब्दुल कलाम को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु के राज्यपाल आर एन रवि और मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने शुक्रवार को पूर्व राष्ट्रपति ए पी जे अब्दुल कलाम को उनकी 90 वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी।

चेन्नई, 15 अक्टूबर तमिलनाडु के राज्यपाल आर एन रवि और मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने शुक्रवार को पूर्व राष्ट्रपति ए पी जे अब्दुल कलाम को उनकी 90 वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी।

यहां राजभवन में कलाम के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए राज्यपाल ने विद्यार्थियों एवं युवाओं से कलाम के मंत्र ‘सपने देखें और इन्हें साकार करने का लक्ष्य बनाएं’ का पालन कर अपनी रणनीतियों में नयी ऊर्जा भरने का आह्वान किया।

उन्होंने लोगों से एकीकृत चिंतन विकसित कर राष्ट्र को पहले स्थान पर रखने का संकल्प लेने एवं देश को प्रगतिशील एवं मजबूत बनाने के लिए अपनी कृत्यों पर ध्यान देने की अपील की।

पूर्व राष्ट्रपति को श्रद्धांजलि देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कलाम शिक्षा एवं लगन से शीर्ष पद पर पहुंचे।

स्टालिन ने कहा कि वैसे उनका जन्म साधारण परिवार में हुआ लेकिन शिक्षा एवं लगन से वह देश के ‘मिसाइल मैन’ बने।

उन्होंने कहा, ‘‘ अब्दुल कलाम, जिन्होंने भारत के राष्ट्रपति का शीर्ष पद संभाला, की जयंती पर हम गरीबी हटाने का संकल्प लें। कलाम गरीबी को देश का दुश्मन समझते थे।’’

‘लोगों के राष्ट्रपति’ के रूप में ख्याति अर्जित करने वाले कलाम 2001 से 2007 तक देश के ग्यारहवें राष्ट्रपति रहे। उन्होंने अपना बाकी जीवन शिक्षा, लेखन एवं जनसेवा में समर्पित कर दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Parsi New Year 2026 Messages: नवरोज मुबारक! इन हिंदी WhatsApp Wishes, GIF Greetings, Quotes, Photo SMS के जरिए दें बधाई

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Match Winner Prediction: तीसरे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज में बढ़त हासिल करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Pitch Report: तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज मचाएंगे कहर? यहां जानें बे ओवल की पिच रिपोर्ट

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\