तमिलनाडु सरकार 24 हजार त्वरित जांच किट चीन को वापस करेगी

राज्य सरकार ने यह घोषणा आईसीएमआर द्वारा राज्यों से दो कंपनियों के त्वरित एंडीबॉडी किट से जांच रोकने और ये किट वापस करने की जानकारी देने के कुछ घंटों बाद की।

जमात

चेन्नई, 27 अप्रैल तमिलनाडु सरकार ने सोमवार को कोविड-19 की जांच के लिए चीन से आयात की गई 24 हजार त्वरित जांच किट वापस करने की घोषणा की।

राज्य सरकार ने यह घोषणा आईसीएमआर द्वारा राज्यों से दो कंपनियों के त्वरित एंडीबॉडी किट से जांच रोकने और ये किट वापस करने की जानकारी देने के कुछ घंटों बाद की।

उल्लेखनीय है कि इन किट की कीमत को लेकर तमिलनाडु सरकार और विपक्षी पार्टी द्रमुक में खींचतान चल रही है। द्रमुक ने किट खरीद में पारदर्शिता की मांग की है जबकि सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक का कहना है कि केंद्र द्वारा तय कीमतों पर किट की खरीददारी की गई।

इससे पहले भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने कहा कि उसने ग्वांगझू वोडफो बायोटेक और झुहई लिवसन डायग्नोस्टिक के किट की जांच की जिसमें पूर्व में किए गए दावे के विपरीत नतीजों में भारी अंतर आया।

तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री सी विजय भास्कर ने कहा, ‘‘ आईसीएमआर के ऑर्डर के अनुरूप तमिलनाडु को मिले सभी 24 हजार किट को लौटाया जा रहा है।’’

उन्होंने कहा कि इस पर राज्य सरकार ने कोई खर्च नहीं किया था। भास्कर ने साथ ही कहा कि आईसीएमआर के निर्देशों के अनुसार बाकी सभी ऑर्डर भी रद्द कर दिए गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका