देश की खबरें | कोविड-19 के बढ़ते मामलों से मुकाबले के लिए जोखिम समीक्षा आधारित तरीका अपनाए तमिलनाडु सरकार: केंद्र

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 संक्रमण के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि देश में सामने आ रहे संक्रमण के नये मामलों में से 3.13 प्रतिशत मामले तमिलनाडु से हैं।

चेन्नई, चार जून कोविड-19 संक्रमण के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि देश में सामने आ रहे संक्रमण के नये मामलों में से 3.13 प्रतिशत मामले तमिलनाडु से हैं।

इसके साथ ही केंद्र ने राज्य सरकार से आग्रह किया कि लोक स्वास्थ्य के मसले पर जोखिम समीक्षा आधारित तरीका अपनाया जाए ताकि महामारी के विरुद्ध मुकाबले में जो उपलब्धि हासिल हुई है वह बेकार न जाए।

मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने तमिलनाडु के स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव जे. राधाकृष्णन को लिखे पत्र में कहा कि तीन जून 2022 को खत्म हुए सप्ताह के दौरान राज्य में संक्रमण के 659 नये मामले सामने आए जो कि देश में सामने आए मामलों का 3.13 प्रतिशत था।

भूषण ने कहा, “देशभर में संक्रमण के मामलों में वृद्धि देखने को मिली और 21,055 मामले सामने आए। तीन जून 2022 को खत्म हुए सप्ताह के दौरान संक्रमण की दर 0.73 प्रतिशत रही।”

उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में इस दौरान संक्रमण के 659 मामले सामने आए जो कि देश में सामने आए मामलों का 3.13 प्रतिशत था। उन्होंने कहा कि 27 मई को खत्म हुए सप्ताह के दौरान 335 नए मामले सामने आए थे।

भूषण ने कहा कि राज्य में पिछले सप्ताह के दौरान संक्रमण दर (पॉजिटिविटी दर)0.4 प्रतिशत से बढ़कर 0.8 प्रतिशत हो गई।

उन्होंने कहा कि चेन्नई और चेंगलपेट में साप्ताहिक मामलों में वृद्धि देखी गई है और इन दोनों जिलों में राज्य सरकार को विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

राजनीति में महिलाओं की सुरक्षा: पप्पू यादव के बयानों ने छेड़ी जरूरी राष्ट्रीय चर्चा