देश की खबरें | तमिलनाडु के तेज गेंदबाजों ने दिल्ली को छह विकेट पर 212 रन पर रोका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. फॉर्म में चल रहे ध्रुव शोरे लगातार तीसरा शतक जमाने से चूक गये जिससे तमिलनाडु ने रणजी ट्रॉफी ग्रुप बी के मैच के पहले दिन मंगलवार को दिल्ली को छह विकेट पर 212 रन पर रोक दिया ।

नयी दिल्ली, 27 दिसंबर फॉर्म में चल रहे ध्रुव शोरे लगातार तीसरा शतक जमाने से चूक गये जिससे तमिलनाडु ने रणजी ट्रॉफी ग्रुप बी के मैच के पहले दिन मंगलवार को दिल्ली को छह विकेट पर 212 रन पर रोक दिया ।

शोरे ने 168 गेंद में 66 रन बनाये जबकि बायें हाथ के बल्लेबाज जोंटी सिद्धू ने 107 गेंद में 57 रन की पारी खेली । दोनों ने तीसरे विकेट के लिये 105 रन जोड़े ।

पहले डेढ घंटे के बाद पिच बल्लेबाजी के लिये अच्छी हो गई थी लेकिन दिल्ली के बल्लेबाज इसका फायदा नहीं उठा सके ।

तेज गेंदबाज संदीप वारियर ने 22 ओवरों में 59 रन देकर और एल विग्नेश ने 19 ओवरों में 42 रन देकर तीन तीन विकेट लिये ।

इससे पहले तमिलनाडु के कप्तान बाबा इंद्रजीत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का सही फैसला लिया । सुबह कड़ाके की ठंड में विग्नेश ने सफेद ऊनी टोपी पहनकर गेंदबाजी की ।

दिल्ली ने कप्तान यश धुल (0) का विकेट जल्दी गंवा दिये जो विग्नेश की गेंद पर आउट हुए ।

असम के खिलाफ 252 और नाबाद 150 रन बनाने वाले शोरे ने संभलकर बल्लेबाजी की ।

ललित यादव (नाबाद 33) ने विजय शंकर को दिन का एकमात्र छक्का लगाया । उन्होंने हिम्मत सिंह (25) के साथ छठे विकेट के लिये 43 रन जोड़े ।

अन्य मैचों में मुंबई ने सौराष्ट्र के 289 रन के जवाब में मेजबान ने दो विकेट 36 रन पर गंवा दिये । सूर्यकुमार यादव 18 और अजिंक्य रहाणे 12 रन बनाकर खेल रहे हैं ।

हैदराबाद में असम के पहली पारी के 205 रन के जवाब में मेजबान टीम ने तीन विकेट 78 रन पर खो दिये । वहीं विजियानगरम में महाराष्ट्र के पहली पारी के 200 रन के जवाब में आंध्र ने दो विकेट पर 58 रन बना लिये हैं ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट