देश की खबरें | तमिलनाडु : 'पुलिस मुठभेड़' में अपराधी की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु के तूतीकोरिन में युवक की हत्या में वांछित एक हिस्ट्रीशीटर की पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई। अपराधी ने कथित तौर पर पुलिसकर्मियों पर छुरे से हमला कर भागने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस फायरिंग में उसकी जान चली गई।

तूतीकोरिन, 15 अक्टूबर तमिलनाडु के तूतीकोरिन में युवक की हत्या में वांछित एक हिस्ट्रीशीटर की पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई। अपराधी ने कथित तौर पर पुलिसकर्मियों पर छुरे से हमला कर भागने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस फायरिंग में उसकी जान चली गई।

पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ उस समय हुई जब आरोपी व्यक्ति वी दुरईमुरुगन ने मुथैयापुरम पोट्टलकाडु इलाके में उसे घेर चुके पुलिसकर्मियों पर हमला किया।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 39 वर्षीय दुरईमुरुगन के खिलाफ तूतीकोरिन सहित आठ जिलों में 35 मामले दर्ज हैं। इनमें हत्या के सात मामले भी शामिल हैं।

पिछले हफ्ते एक व्यक्ति के अपहरण और हत्या के सिलसिले में उसकी तलाश कर रहे पुलिस कर्मियों ने उसे पोट्टलकाडु में देखा।

तेनकासी जिले के पवूरचट्टीराम के रहने वाले जगदीश के अपहरण और हत्या के मामले में दुरईमुरुगन मुख्य आरोपी था। जगदीश के शव को तिरुनेलवेली में दफनाया गया था।

पुलिस ने यहां कूटमपुली तिरुमलयापुरम के निवासी दुरईमुरुगन को देखते ही आत्मसमर्पण करने के लिए कहा।

अधिकारी ने कहा, ''उसने पहले एक कांस्टेबल पर छुरे से हमला किया और जब एक उप-निरीक्षक (एसआई) ने उसे आत्मसमर्पण करने के लिए कहा तथा चेतावनी दी, तो उस पर भी छुरे से हमला कर दिया। एसआई ने आत्मरक्षा में तीन राउंड गोलियां चलाईं।''

पुलिस टीम द्वारा पीछा करते समय दुरईमुरुगन के साथ रहे उसके दो साथी भागने में सफल रहे।

तमिलनाडु में एक हफ्ते में यह दूसरी 'मुठभेड़' है।

कुछ दिन पहले, चेन्नई के पास श्रीपेरंबदूर में बंदूक दिखाकर एक महिला से कथित तौर पर सोने की चेन छीनने वाले झारखंड के निवासी को 'पुलिस मुठभेड़' में मार गिराया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम नामीबिया के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Live Score Update: मुंबई में इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ 'महाभियोग' पर विपक्षी एकता में दरार? कांग्रेस से अलग राह पर टीएमसी

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\