देश की खबरें | तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन ने ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ विचार की निंदा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. द्रविड़ मुनेत्र कषगम (डीएमके) के अध्यक्ष एवं तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार का ‘‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’’ पर जोर देना राष्ट्र के संघीय ढांचे को कमजोर करने का प्रयास है।

चेन्नई, चार सितंबर द्रविड़ मुनेत्र कषगम (डीएमके) के अध्यक्ष एवं तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार का ‘‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’’ पर जोर देना राष्ट्र के संघीय ढांचे को कमजोर करने का प्रयास है।

उन्होंने रविवार को कहा कि यह केंद्रीकृत सत्ता की दिशा में एक कदम है, जो भारत की अवधारणा, राज्यों के संघ के विचार के खिलाफ है। स्टालिन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘अचानक की गई इस घोषणा और उसके बाद उच्च-स्तरीय समिति के गठन से इस संदेह को बल मिलता है कि ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ लोकतंत्र नहीं, ‘तानाशाही’ का जरिया है।’’

एक जनसभा को संबोधित करते हुए द्रमुक प्रमुख ने आरोप लगाया कि इस मकसद से एक समिति का गठन ‘‘(निरंकुश शासन के प्रति) एक साजिश’’ के तहत किया गया है, जिसे हासिल करना पहले से ही भाजपा शासन की मंशा थी।

उन्होंने कहा कि संसद में द्रमुक तीसरी सबसे बड़ी पार्टी है, लेकिन समिति में उसे कोई प्रतिनिधित्व नहीं मिला है।

स्टालिन ने प्रस्ताव का समर्थन करने के लिए मुख्य विपक्षी दल ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (एआईएडीएमके) की आलोचना की, जिसने सत्ता में रहते हुए इस तरह के कदम का विरोध किया था।

उन्होंने दावा किया कि अगर इस प्रस्ताव को अमल में लाया जाता है तो आखिर में अन्नाद्रमुक बलि का बकरा बन जाएगी और पार्टी पर इसका उल्टा असर पड़ेगा।

स्टालिन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा, ‘‘अगर इसे (एक राष्ट्र, एक चुनाव) लागू किया गया तो न केवल द्रमुक, बल्कि कोई भी अन्य राजनीतिक दल काम नहीं कर पाएगा। यह ‘‘वन-मैन शो’’ बनकर रह जाएगा।’’

स्टालिन ने कहा कि क्या 2024 के लोकसभा चुनावों के साथ-साथ राज्य विधानसभाओं के चुनावों को कराने के लिए तमिलनाडु में द्रमुक सरकार और अन्य राज्य सरकारों को बर्खास्त कर दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि द्रमुक ने मई 2021 में सत्ता संभाली थी और उसने अपने कार्यकाल के केवल ढाई साल पूरे किए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू