देश की खबरें | तमिलनाडु: मुख्यमंत्री ने भेंट किये 100 गुलाबी ऑटोरिक्शा, कामकाजी महिलाओं के लिए छात्रावास की घोषणा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर यहां नेहरू इंडोर स्टेडियम में आयोजित एक समारोह में राज्य समाज कल्याण और मतहिला सशक्तिकरण विभाग की ओर से महिला लाभार्थियों को 100 ‘गुलाबी ऑटोरिक्शा’ भेंट किए।

चेन्नई, आठ मार्च तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर यहां नेहरू इंडोर स्टेडियम में आयोजित एक समारोह में राज्य समाज कल्याण और मतहिला सशक्तिकरण विभाग की ओर से महिला लाभार्थियों को 100 ‘गुलाबी ऑटोरिक्शा’ भेंट किए।

उन्होंने कांचीपुरम, इरोड, धर्मपुरी, शिवगंगा, थेनी, कुड्डालोर, नागपट्टिनम, रानीपेट और करूर जिलों में 72 करोड़ रुपये की लागत से नए कामकाजी महिला छात्रावास (थोजियार विदुथी) बनाए जाने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 700 बिस्तरों की सुविधा वाले छात्रावासों में बायोमेट्रिक प्रवेश, वाई-फाई सुविधा, शुद्ध पेयजल और 24 घंटे सुरक्षा सहित कई सुविधाएं होंगी।

उन्होंने पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से शहरी स्वयं सहायता समूह की महिला सदस्यों को 50 इलेक्ट्रिक ऑटोरिक्शा सौंपे।

स्टालिन ने बाद में लाभार्थियों से बातचीत भी की।

इसके अलावा, स्टालिन ने राज्य भर में 34,073 स्वयं सहायता समूहों की 4,42,949 महिला सदस्यों के लिए 3,190.10 करोड़ रुपये की ऋण लिंकेज योजना का उद्घाटन किया और इस अवसर पर चेन्नई, चेंगलपट्टू, कांचीपुरम और तिरुवल्लूर जिलों की 46,592 महिला स्वयं सहायता समूहों को 366.26 करोड़ रुपये के बैंक ऋण प्रदान किए।

उन्होंने मदर टेरेसा महिला विश्वविद्यालय की पूर्व कुलपति यशोदा शानमुगसुंदरम को 2025 के लिए अवैयार पुरस्कार और कन्याकुमारी की जिलाधिकारी अझुघु मीना और कांचीपुरम की जिलाधिकारी कलईसेलवी मोहन को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए राज्य बालिका संरक्षण दिवस पुरस्कार प्रदान किए।

स्टालिन ने इस अवसर पर कहा कि महिलाओं को सभी जगहों पर उचित सम्मान दिया जाना चाहिए, फिर चाहे वह राजनीति हो या काम।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\