देश की खबरें | तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बड़े भाई एम के मुथु का निधन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु के दिवंगत मुख्यमंत्री एम करुणानिधि के बड़े बेटे और राज्य के मौजूदा मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बड़े भाई एम के मुथु (77) का शनिवार को उम्र संबंधी बीमारियों के कारण निधन हो गया। उनके परिवार के लोगों ने यह जानकारी दी।

चेन्नई, 19 जुलाई तमिलनाडु के दिवंगत मुख्यमंत्री एम करुणानिधि के बड़े बेटे और राज्य के मौजूदा मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बड़े भाई एम के मुथु (77) का शनिवार को उम्र संबंधी बीमारियों के कारण निधन हो गया। उनके परिवार के लोगों ने यह जानकारी दी।

एम के मुथु एक अभिनेता व पार्श्व गायक थे और उन्होंने तमिल फिल्म उद्योग में अपनी एक अलग पहचान बनाई।

स्टालिन और उनके उपमुख्यमंत्री पुत्र उदयनिधि मुथु को श्रद्धांजलि देने के लिए उनके आवास पर पहुंचे। वहीं, मदुरै में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंची सांसद बहन कनिमोई यह दुखद समाचार मिलने के बाद चेन्नई के लिए रवाना हो गईं।

राज्य सरकार ने वृद्धावस्था के कारण मुथु के निधन की जानकारी देते हुए कहा कि उनका पार्थिव शरीर दिवंगत करुणानिधि के गोपालपुरम स्थित आवास पर रखा जाएगा ताकि लोग श्रद्धांजलि अर्पित कर सकें।

राज्य सरकार की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि उनका अंतिम संस्कार आज शाम किया जाएगा।

स्टालिन ने मुथु के निधन पर शोक जताया। उन्होंने कहा, ''आज सुबह मेरे प्रिय भाई और 'कलैगनार' (करुणानिधि) परिवार के ज्येष्ठ पुत्र एम. के. मुथु के निधन की खबर (आकाशीय) बिजली की तरह मेरे ऊपर गिरी। मेरे प्रिय भाई, जिन्होंने मुझे माता-पिता जैसा स्नेह दिया, को खोने का गम मुझे अंदर तक व्यथित कर रहा है।''

करुणानिधि ने अपने पिता मुथुवेल की स्मृति में उनका नाम मुथु रखा था।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘कलैगनार की तरह, भाई मुथु ने भी युवावस्था से ही नाटकों के माध्यम से द्रविड़ आंदोलन में योगदान दिया। अभिनय, संवाद अदायगी और शारीरिक हावभाव में उनकी अपनी अनोखी शैली थी। इसी ऊर्जा और उत्साह के कारण, उन्होंने 1970 में फिल्म उद्योग में कदम रखा। उन्होंने अपनी पहली फिल्म में दोहरी भूमिका निभाई।’’

उन्होंने कहा कि मुथु को तमिल प्रशंसकों के दिलों में उनकी फिल्मों-पिल्लैयो पिल्लई, पूकारी, समयालकरन और अन्याविलक्कु के माध्यम से हमेशा याद किया जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘उनमें एक खास गुण था जो कई अभिनेताओं में नहीं होता। उनमें अपनी आवाज में मधुरता से गाने की क्षमता थी। ‘नल्ला मनाथिल कुदियिरिकुम नागूर अंदावा’ और ‘सोन्थाकारंगा एनक्कु रोम्बा पेरुंगा’ ऐसे गीत हैं जिन्हें बहुत से लोग आज भी नहीं भूले हैं।’’

स्टालिन ने कहा कि वह हमेशा उनके प्रति स्नेही रहे और प्रोत्साहित करते रहे। उन्होंने कहा कि उनके भाई भले ही अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन वह कला, गीतों और संगीत के माध्यम से हमेशा लोगों के दिलों में जीवित रहेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

लाड़की बहन योजना: eKYC पूरा न होने से लाखों महिलाएं सूची से बाहर, क्या सरकार देगी सुधार का एक और मौका?

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें