देश की खबरें | तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने लोगों से मास्क पहनने की अपील की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ब्रिटेन में कोविड-19 के एक नए प्रकार का पता चलने के बाद डर के साये के बीच, तमिलनाडु सरकार ने सोमवार को फेस मास्क के इस्तेमाल पर जोर देते हुए कहा कि यह संक्रमण के खिलाफ एक प्रभावी निवारक बन गया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चेन्नई, 28 दिसंबर ब्रिटेन में कोविड-19 के एक नए प्रकार का पता चलने के बाद डर के साये के बीच, तमिलनाडु सरकार ने सोमवार को फेस मास्क के इस्तेमाल पर जोर देते हुए कहा कि यह संक्रमण के खिलाफ एक प्रभावी निवारक बन गया है।

मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने कहा कि ब्रिटेन से राज्य में लौटने पर कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए 13 मरीजों के नमूनों को पुणे की एक प्रयोगशाला में विश्लेषण के लिए भेजा गया है और अगर वे वायरस के नए प्रकार से संक्रमित पाए जाते हैं तो उसी मुताबिक उपचार शुरू किया जा सकता है ।

उन्होंने महामारी की स्थिति पर जिला कलेक्टरों और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में कहा, ‘‘चिकित्सा विशेषज्ञों का कहना है कि नया कोरोनावायरस संक्रमण भी मास्क नहीं पहनने से फैलता है।”

उन्होंने कहा कि वायरस को फैलने से रोकने का एकमात्र तरीका अब लोगों के लिए अनिवार्य रूप से फेस मास्क पहनना है।

उन्होंने इस बात पर चिंता जताई कि कुछ लोगों ने महामारी को हल्के में लिया और फेस मास्क पहनने से परहेज किया। संक्रमण के मामले घटने के बीच मुख्यमंत्री ने जनता से कोविड दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने का आग्रह किया।

उन्होंने अधिकारियों से नए साल और पोंगल उत्सव के दौरान अतिरिक्त सतर्क रहने का आग्रह किया ।

पलानीस्वामी ने कहा कि अब तक उनकी सरकार संक्रमण को नियंत्रित करने, इलाज और राहत उपायों को लागू करने पर 7,544 करोड़ रुपये खर्च कर चुकी है।

पलानीस्वामी ने आगे कहा कि रक्त के नमूने एकत्र करने, उचित उपचार देने और बीमारी को फैलने से रोकने के लिए मोबाइल इकाई लगाई जा रही है।

उन्होंने कहा कि संक्रमण की दर वर्तमान में 5.84 प्रतिशत थी, जबकि मृत्यु दर 1.48 प्रतिशत थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी