देश की खबरें | प्रशासनिक कारणों से किया गया तमिलनाडु मंत्रिमंडल में फेरबदल : स्टालिन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनके मंत्रिमंडल में फेरबदल केवल प्रशासनिक कारणों से किया गया है। तमिलनाडु के मंत्री थंगम थेनारासु को वित्त विभाग का जिम्मा सौंपा गया है जो पहले पलानीवेल त्याग राजन के पास था ।

चेन्नई, 11 मई तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनके मंत्रिमंडल में फेरबदल केवल प्रशासनिक कारणों से किया गया है। तमिलनाडु के मंत्री थंगम थेनारासु को वित्त विभाग का जिम्मा सौंपा गया है जो पहले पलानीवेल त्याग राजन के पास था ।

स्टालिन ने उम्मीद जताई कि नवनियुक्त मंत्री टी आर बी राजा राज्य में औद्योगिक विकास को गति देंगे, जिन्हें उद्योग विभाग का जिम्मा सौंपा गया है ।

राज्य में इलेक्ट्रिक वाहन के संबंध में अगले 10 साल में 20,000 करोड़ रुपये के निवेश की खातिर हुंदै मोटर इंडिया (एचएमआई) के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए जाने के मौके पर स्टालिन ने कहा कि कुछ मंत्रियों के विभागों में बदलाव किया गया है ।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में औद्योगिक विकास के लिए राज्य सरकार का समर्थन जारी रहेगा।

गौरतलब है कि अब तक उद्योग विभाग का कार्य संभाल रहे थेनारासू को आज प्रदेश का वित्त मंत्री बनाया गया जबकि राजन को सूचना प्रौद्योगिकी विभाग आवंटित किया गया है।

राजभवन की एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया कि राजन आईटी और डिजिटल सेवा विभाग को संभालेंगे।

आईटी विभाग पहले मानो थंगराज के पास था। उन्हें अब दुग्ध और डेयरी विकास विभाग सौंपा गया है। एस एम नसर को नौ मई को मंत्रिमंडल से हटा दिया गया था। उनके पास दुग्ध विभाग का प्रभार था।

सूचना मंत्री एम पी सामीनाथन को तमिल विकास एवं संस्कृति विभाग भी दिया गया है।

मुख्यमंत्री एम के स्टालिन के मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चा पिछले कुछ समय से चल रही थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\