देश की खबरें | तमिलनाडु भाजपा ने द्रमुक मंत्रिमंडल से बिजली मंत्री को हटाने की मांग को लेकर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तमिलनाडु इकाई के प्रमुख के. अन्नामलाई ने रविवार को कहा कि प्रदेश भाजपा की महिला शाखा ने राज्यपाल आर. एन. रवि को दो ज्ञापन सौंपे, जिसमें सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) मंत्रिमंडल से एक मंत्री को हटाने सहित विभिन्न मांगों का अनुरोध किया गया है।

चेन्नई, 21 मई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तमिलनाडु इकाई के प्रमुख के. अन्नामलाई ने रविवार को कहा कि प्रदेश भाजपा की महिला शाखा ने राज्यपाल आर. एन. रवि को दो ज्ञापन सौंपे, जिसमें सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) मंत्रिमंडल से एक मंत्री को हटाने सहित विभिन्न मांगों का अनुरोध किया गया है।

अन्नामलाई ने पार्टी नेता नैनार नागेंद्रन और महिला शाखा की सदस्यों के साथ यहां राजभवन में रवि को ज्ञापन सौंपा।

उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा ने राज्यपाल को दो ज्ञापन सौंपकर शराब की जगह ताड़ी का इस्तेमाल करने की मांग की गई और सेंथिल बालाजी को द्रमुक मंत्रिमंडल में मंत्री बने रहने को अस्वीकार्य बताया।

अन्नामलाई ने संवाददाताओं से कहा, “आज महिला शाखा ने राज्यपाल को दो ज्ञापन सौंपे। पहला, तमिलनाडु में अवैध शराब के सेवन से मरने वाले लोगों के बारे में है, जिसमें कहा गया है कि हम शराब के बजाय ताड़ी के उपयोग को कैसे बढ़ावा दे सकते हैं और दूसरा, मंत्री सेंथिल बालाजी का द्रमुक के मंत्रिमंडल में बने रहना अस्वीकार्य है।”

उन्होंने कहा कि लगभग 2.50 लाख लीटर अवैध शराब पुलिस द्वारा जब्त की गई, जबकि इसकी बिक्री में शामिल 1,558 लोगों को गिरफ्तार किया गया। शराब के सेवन से कई लोगों की मौत हो गई थी।

अन्नामलाई ने कहा, “हमने राज्यपाल को राज्य में टीएएसएमएसी खुदरा दुकानों के कामकाज के बारे में सूचित किया है और शराब के बजाय ताड़ी के उपयोग पर एक योजना प्रस्तुत की है और यह शराब की दुकानों से उत्पन्न राजस्व को कैसे बढ़ा सकता है।”

उन्होंने कहा कि वह अगले 15 दिनों में इस मुद्दे पर बयान लेकर आएंगे।

रवि को सौंपे गए दूसरे ज्ञापन में उन्होंने कहा कि इसमें बिजली, शराबबंदी और आबकारी मंत्री वी. सेंथिल बालाजी को अन्नाद्रमुक शासन के दौरान नौकरी के बदले नकदी घोटाले में कथित संलिप्तता को लेकर द्रमुक मंत्रिमंडल से हटाने की मांग की गई है।

उन्होंने कहा, “राज्यपाल को उन्हें (सेंथिल बालाजी) उनके पद से हटाने के लिए मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन को सिफारिश करनी चाहिए।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Prediction: अहम मुकाबले में श्रीलंका को हराकर सेमीफाइनल की उम्मीदें जिंदा रखना चाहेगा पाकिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Weather Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\