देश की खबरें | तमिलनाडु भाजपा ने ‘‘द्रमुक फाइल्स-दो’’ ज्ञापन राज्यपाल को सौंपा, कार्रवाई की मांग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तमिलनाडु इकाई ने बुधवार को राज्यपाल आर.एन. रवि को एक ज्ञापन सौंपा और राज्य में सत्तारूढ़ द्रविड मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के मंत्रियों, विधायकों और सांसदों से कथित रूप से जुड़ी ‘‘बेनामी’’ सम्पत्तियों के साथ ही 5,600 करोड़ रुपये के ‘‘तीन घोटालों’’ के संबंध में कार्रवाई की मांग की।

चेन्नई, 26 जुलाई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तमिलनाडु इकाई ने बुधवार को राज्यपाल आर.एन. रवि को एक ज्ञापन सौंपा और राज्य में सत्तारूढ़ द्रविड मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के मंत्रियों, विधायकों और सांसदों से कथित रूप से जुड़ी ‘‘बेनामी’’ सम्पत्तियों के साथ ही 5,600 करोड़ रुपये के ‘‘तीन घोटालों’’ के संबंध में कार्रवाई की मांग की।

तमिलनाडु भाजपा के अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने अपने ट्विटर हैंडल पर कहा कि उनकी पार्टी ने द्रमुक मंत्रियों, विधायकों और सांसदों तथा 'प्रथम परिवार' से जुड़े ‘‘बेनामी दस्तावेजों’’ के साथ ‘‘5,600 करोड़ रुपये के तीन घोटालों’’ संबंधी ‘द्रमुक फाइल्स भाग 2’ पर राज्यपाल के हस्तक्षेप और उचित कार्रवाई की मांग की।

अन्नामलाई ने कहा कि उन्हें और पार्टी की प्रदेश इकाई के वरिष्ठ नेताओं को राज्यपाल रवि से राजभवन में मिलने का अवसर मिला।

भाजपा नेता ने सरकार द्वारा संचालित चिकित्सा निगम (600 करोड़ रुपये), राज्य परिवहन विभाग (2,000 करोड़ रुपये) और एक कंपनी के संबंध में (3,000 करोड़ रुपये) में घोटालों का आरोप लगाया, जो कुल मिलाकर ‘‘5,600 करोड़ रुपये के तीन घोटाले हैं।’’

भाजपा नेता ने 16 मिनट की एक वीडियो क्लिप पोस्ट की जिसमें घोटालों का आरोप लगाने के लिए "दस्तावेज" दिखाए गए, जिसे भाजपा ने ‘द्रमुक फाइल्स-दो’ करार दिया। इससे पहले भाजपा की प्रदेश इकाई ने ‘द्रमुक फाइल्स-एक’ जारी की थी।

रवि को ज्ञापन सौंपते अन्नामलाई और अन्य नेताओं की एक तस्वीर भी जारी की गई जिसमें ‘द्रमुक फाइल्स-दो’ स्टिकर वाला एक बड़ा बॉक्स उनके सामने दिख रहा है।

अन्नामलाई ने कहा, ‘‘हम अपनी पदयात्रा के दौरान प्रेस और मीडिया में अपने दोस्तों को इस बारे में और विस्तार से बताएंगे। हम भ्रष्ट द्रमुक सरकार से जवाब मांगते हैं।’’

तमिलनाडु भाजपा नेता द्रमुक शासन से मुकाबला करने और 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी की चुनावी संभावनाओं को मजबूत करने के लिए 28 जुलाई से राज्यव्यापी पदयात्रा शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

गत 14 अप्रैल को, अन्नामलाई ने 'द्रमुक फाइल' जारी करके आरोप लगाया था कि एक बहुराष्ट्रीय कंपनी द्वारा दो मुखौटा कंपनियों के माध्यम से 'द्रमुक के वास्ते 2011 के चुनाव के लिए मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन को 200 करोड़ रुपये की रिश्वत' दी गई थी।

सभी आरोपों को द्रमुक नेताओं ने झूठा और निराधार बताकर खारिज कर दिया था और उन्होंने अन्नामलाई के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रनों से रौंदा, जोफ्रा आर्चर ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Bengaluru Shocker: कर्नाटक के कोडागु में अमेरिकी महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म, झारखंड के आरोपी समेत होमस्टे मालिक गिरफ्तार

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू