विदेश की खबरें | पाक सरकार से बातचीत करना ‘व्यर्थ’, सेना के साथ करना चाहता हूं बातचीत : इमरान खान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने शनिवार को कहा कि वह केवल सैन्य प्रतिष्ठान के साथ बातचीत करना चाहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ‘‘कठपुतली’’ पीएमएल-एन सरकार के साथ वार्ता करना बेकार है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

लाहौर, 24 मई पाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने शनिवार को कहा कि वह केवल सैन्य प्रतिष्ठान के साथ बातचीत करना चाहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ‘‘कठपुतली’’ पीएमएल-एन सरकार के साथ वार्ता करना बेकार है।

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के संस्थापक खान अगस्त 2023 से जेल में हैं और अप्रैल 2022 में उनकी सरकार गिरने के बाद शुरू किये गए कई मुकदमों का सामना कर रहे हैं।

खान ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘कठपुतली पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) सरकार के साथ किसी भी तरह की बातचीत करना व्यर्थ है। इस अवैध सरकार ने पहले ही दो महीने बर्बाद कर दिए हैं। इसका एकमात्र उद्देश्य झूठे अधिकार से चिपके रहना है। इसके पास कोई वास्तविक शक्ति नहीं है।’’

खान ने कहा, ‘‘बातचीत केवल उन लोगों से की जाएगी जो वास्तव में सत्ता (सैन्य प्रतिष्ठान) में हैं , और केवल राष्ट्रीय हित में। मुझे इसमें मुश्किल आने का डर नहीं है क्योंकि मेरा संकल्प मजबूत है।’’

उन्होंने दावा किया कि उनके और उनकी पार्टी के लोगों के खिलाफ निराधार राजनीतिक मामले, जबरन अपहरण और जबरन प्रेस वार्ता सदस्यों को सार्वजनिक रूप से पार्टी से अलग करने के लिए गढ़े गए हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ये सभी बातें साबित करती हैं कि कानून का शासन पूरी तरह से खत्म हो चुका है। अब हमारे पास जंगल का कानून है।’’

खान, जो वर्तमान में उच्च सुरक्षा वाली अडियाला जेल में बंद हैं, ने कहा कि 9 मई 2023 की घटनाओं से संबंधित निराधार मुकदमे एक बार फिर से शुरू हो गए हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘नौ मई को एक झूठा अभियान चलाया गया था। आज तक कोई सीसीटीवी फुटेज पेश नहीं की गई है, और पिछले दो वर्षों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि इसका एकमात्र उद्देश्य पार्टी को कुचलना था।’’

खान ने कहा, ‘‘अगर उस दिन का सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक किया जाता है तो सच्चाई सबके सामने आ जाएगी।’’

उन्होंने इस बात से इनकार किया कि सेना या किसी और की तरफ से किसी ने उनसे सौदेबाजी करने के लिए संपर्क किया है। उन्होंने कहा, ‘‘किसी ने भी बातचीत के लिए मुझसे संपर्क नहीं किया है। इसके विपरीत दावा करने वाली खबरें पूरी तरह से झूठी हैं।’’

खान ने यह भी दावा किया कि उन्हें अपने बच्चों से बात करने की अनुमति नहीं दी गई है, उनके परिवार के साथ मुलाकातों को मनमाने ढंग से कई दिनों तक टाला जाता है और ‘‘यहां तक ​​कि मेरे निजी चिकित्सक को भी मेरे पास आने की अनुमति नहीं है। इसके बावजूद, मैं अपने देश की खातिर दृढ़ रहूंगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today, February 27: उत्तर भारत में समय से पहले 'गर्मी' की दस्तक; पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, जानें दिल्ली-मुंबई समेत अन्य शहरों का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Match Preview: आज ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Live Streaming In India: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा दूसरा वनडे, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

\