विदेश की खबरें | तालिबान ने कई अफगान राजनयिक मिशन और उनकी वाणिज्य दूतावास सेवाओं को खारिज किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इस कदम को तालिबान की राजनयिक मिशन पर नियंत्रण हासिल करने की नयी कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।
इस कदम को तालिबान की राजनयिक मिशन पर नियंत्रण हासिल करने की नयी कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।
विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर साझा किए गए एक बयान में कहा कि लंदन, बर्लिन, बेल्जियम, बॉन, स्विट्जरलैंड, ऑस्ट्रिया, फ्रांस, इटली, यूनान, पोलैंड, ऑस्ट्रेलिया, स्वीडन, कनाडा और नॉर्वे स्थित मिशन द्वारा जारी किए गए दस्तावेज अब मान्य नहीं हैं और मंत्रालय उन दस्तावेजों की ‘‘कोई जिम्मेदारी नहीं लेता’’ है।
इस घोषणा से प्रभावित होने वाले दस्तावेजों में पासपोर्ट, वीजा स्टिकर, विलेख और अन्य दस्तावेज शामिल हैं।
मंत्रालय ने लिखा है कि इन देशों के लोगों को तालिबान की ‘इस्लामिक अमीरात ऑफ अफगानिस्तान’ (आईईए) सरकार द्वारा नियंत्रित दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों से संपर्क करना होगा।
उसने कहा, ‘‘विदेश में रहने वाले सभी अफगान नागरिक और विदेशी, वाणिज्य दूतावास सेवाओं का लाभ उठाने के लिए उपर्युक्त मिशन के अलावा अन्य देशों में आईईए राजनीतिक और वाणिज्य दूतावास मिशन जा सकते हैं।’’
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)