खेल की खबरें | अमेरिका को हलके में लेना भारी पड़ा , बाबर ने किया स्वीकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अमेरिका के हाथों टी20 विश्व कप के पहले मैच में सुपर ओवर में मिली अप्रत्याशित हार से स्तब्ध पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने स्वीकार किया कि विरोधी टीम को हलके में लेना उनकी टीम पर भारी पड़ गया ।

डलास, सात जून अमेरिका के हाथों टी20 विश्व कप के पहले मैच में सुपर ओवर में मिली अप्रत्याशित हार से स्तब्ध पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने स्वीकार किया कि विरोधी टीम को हलके में लेना उनकी टीम पर भारी पड़ गया ।

अमेरिका ने टूर्नामेंट का पहला उलटफेर करते हुए पूर्व चैम्पियन और पिछले उपविजेता पाकिस्तान को सुपर ओवर में हराया ।

पाकिस्तान को पिछले टी20 विश्व कप में जिम्बाब्वे ने हराया था और हाल ही में बाबर आजम की टीम द्विपक्षीय श्रृंखला में आयरलैंड से हारी है ।

बाबर ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘ किसी भी टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ तैयारी जरूरी होती है । यह मानसिकता की बात है । सहयोगी देशों जैसी टीम के खिलाफ आप चीजों को हलके में ले लेते हैं ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ आप अपनी रणनीति पर अमल नहीं कर पाते और सामने वाली टीम आपको हरा देती है । हमारे साथ यही हुआ । हमारी तैयारी अच्छी थी लेकिन मैच में हम रणनीति पर अमल नहीं कर सके ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ मैं निराश हूं ।हमने तीनों विभागों में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया । हमने पहले छह ओवर का फायदा नहीं उठाया और दसवें ओवर के बाद लगातार विकेट गंवाते गए जिससे लय ही नहीं बन सकी । बल्लेबाजों को अपने प्रदर्शन में सुधार करना होगा ।’’

उन्होंने गेंदबाजों के बारे में कहा ,‘‘ हम इससे बेहतर कर सकते थे । पहले छह ओवर में हम विकेट ही नहीं ले सके । बीच के ओवरों में स्पिनरों को विकेट नहीं मिलने से हम पर दबाव बना ।’’

पाकिस्तान को रविवार को चिर प्रतिद्वंद्वी भारत से खेलना है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Toss Winner Prediction: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस. मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

KRK vs HYDK, PSL 2026 20th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: आज कराची में खेले जाने वाले मुकाबले में ओस डालेगी असर या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल