देश की खबरें | मोदी सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं: तेजस्वी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के कार्यकाल के नौ वर्ष पूरे होने तथा वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर भाजपा की युवा शाख भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने गौतमबुद्ध नगर में कार्याकार्ताओं से कहा कि वे केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं।
नोएडा, आठ जून प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के कार्यकाल के नौ वर्ष पूरे होने तथा वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर भाजपा की युवा शाख भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने गौतमबुद्ध नगर में कार्याकार्ताओं से कहा कि वे केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा शुरू किए गए महा जनसंपर्क अभियान के तहत बुधवार को उन्होंने गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में भाजपा के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। तेजस्वी ने इस मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पेश की गई जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता अभी से लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं तथा वे सामाजिक सरोकार के कार्यों को ध्यान में रखते हुए हर व्यक्ति को न्याय दिलाने का कार्य करें।
भाजयुमो अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों के हित को लेकर अभूतपूर्व कार्य किए गए हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार गरीब, मजदूर तथा महिलाओं की सुरक्षा, रोजगार और सामाजिक न्याय को ध्यान में रखकर कार्य कर रही है।
कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि वे सीधे जनता से संपर्क करें तथा सरकार की नीतियों को उन तक पहुंचाएं। नोएडा में भाजयुमो के जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)