राहुल गांधी बोले-कोरोना जांच किट पर ‘अनुचित मुनाफा’ कमाने वालों पर कार्रवाई करें प्रधानमंत्री मोदी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कोरोना वायरस की जांच के लिए चीन से आयात की कई किट पर ‘मुनाफाखोरी’ के दावे वाली खबरों को लेकर सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘अनुचित मुनाफा’ कमाने वालों पर कार्रवाई करनी चाहिए. उन्होंने एक खबर का हवाला देते हुए ट्वीट किया, ‘‘जब समूचा देश कोविड-19 आपदा से लड़ रहा है, तब भी कुछ लोग अनुचित मुनाफ़ा कमाने से नहीं चूकते। इस भ्रष्ट मानसिकता पर शर्म आती है, घिन आती है

राहुल गांधी (Photo Credits-ANI Twitter)

नयी दिल्ली, 27 अप्रैल. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Congress Leader Rahul Gandhi) ने कोरोना वायरस (Coronavirus Pandemic) की जांच के लिए चीन से आयात की कई किट पर ‘मुनाफाखोरी’ के दावे वाली खबरों को लेकर सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को ‘अनुचित मुनाफा’ कमाने वालों पर कार्रवाई करनी चाहिए. उन्होंने एक खबर का हवाला देते हुए ट्वीट किया, ‘‘जब समूचा देश कोविड-19 आपदा से लड़ रहा है, तब भी कुछ लोग अनुचित मुनाफ़ा कमाने से नहीं चूकते। इस भ्रष्ट मानसिकता पर शर्म आती है, घिन आती है.’’

गांधी ने कहा, ‘‘ हम प्रधानमंत्री से मांग करते हैं कि इन मुनाफ़ाख़ोरों पर जल्द ही कड़ी कार्रवाई की जाए।देश उन्हें कभी माफ़ नहीं करेगा.’’ यह भी पढ़े-राहुल गांधी ने कोरोना से संक्रमित गुजरात कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बदरुद्दीन शेख के निधन पर जताया दुख

राहुल गांधी का ट्वीट-

उन्होंने जिस खबर का हवाला दिया उसके मुताबिक भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) को बेची गई चीन से आयातित कोविड-19 रैपिड टेस्ट किट में बहुत मोटा मुनाफा कमाया गया है। इस किट की भारत में आयात लागत 245 रुपये ही है, लेकिन इसे आईसीएमआर को 600 रुपये प्रति किट बेचा गया है, यानी करीब 145 फीसदी का मोटा मुनाफा वसूला गया।

हक

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Narendra Modi Stadium Pitch Report: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों की आएगी आंधी या गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों का होगा कहर, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Preview: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Ahmedabad Weather Update: अहमदाबाद में आज बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकबले का लुफ्त, यहां जानें मौसम का हाल

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Live Streaming: आज गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त