विदेश की खबरें | ताइवान तबाही को न्यौत रहा है और उसे शह देने वालों का भी जल्द खात्मा हो जाएगा : चीन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इस बीच, ताइवान ने स्वशासी लोकतंत्र के बारे में चीन के दावों को ‘ख्याली पुलाव’ करार देते हुए खुद भी सैन्य अभ्यास शुरू किए हैं।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इस बीच, ताइवान ने स्वशासी लोकतंत्र के बारे में चीन के दावों को ‘ख्याली पुलाव’ करार देते हुए खुद भी सैन्य अभ्यास शुरू किए हैं।

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने एक दैनिक ब्रीफिंग में कहा, ‘‘स्वतंत्रता के लिए बाहरी ताकतों के साथ मिलीभगत और उकसावे में आने से ताइवान केवल अपनी तबाही को न्यौता देगा और उसे शह देने वालों का भी जल्द खात्मा हो जाएगा।’’

वांग ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ताइवान की आजादी का उनका सपना कभी पूरा नहीं होगा और राष्ट्रीय हितों पर कुठाराघात करने का कोई भी प्रयास पूरी तरह विफल हो जाएगा।’’

ताइवानी जनता को डराने-धमकाने का चीन का प्रयास और ताइवान द्वीप के लिए नाकेबंदी करने और संभावित हमले की रणनीति अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी की पिछले हफ्ते हुई ताइपे की यात्रा का परिणाम है।

अमेरिका, जापान और अन्य सहयोगी देशों ने एक बयान जारी करके चीन के सैन्य अभ्यास की आलोचना की है।

ताइवान ने कहा है कि चीन ने पेलोसी की यात्रा को ताइपे के साथ दुश्मनी बढ़ाने, ताइवान जलडमरूमध्य में प्रक्षेपास्त्र दागने के तौर पर इस्तेमाल किया है। ताइवान के अनुसार, चीन ने जलडमरूमध्य के मध्य तक अपने लड़ाकू विमान और जहाज भेजे हैं, जबकि 1949 के गृहयुद्ध के दौरान बंटवारे के बाद से यह बफर क्षेत्र रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

BIPL Season 5 Auction: भोजपुरी क्रिकेट के महाकुंभ का आगाज जल्द, ऑक्शन में पहुंचे सुपरस्टार मनोज तिवारी और निरहुआ

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Stats And Preview: रोमांचक मुकाबले में नामीबिया को हराकर टूर्नामेंट के सुपर 8 में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Scorecard: मुंबई में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड के सामने रखा 197 रनों का टारगेट, शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\