देश की खबरें | तहव्वुर राणा ने सह-साजिशकर्ता डेविड हेडली को भारत का वीजा दिलाने में की थी मदद: पुलिस अधिकारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई आतंकवादी हमला मामले के मुख्य आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा ने सह-साजिशकर्ता डेविड कोलमैन हेडली को भारत का वीजा दिलाने में मदद की थी।

मुंबई, 11 अप्रैल मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई आतंकवादी हमला मामले के मुख्य आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा ने सह-साजिशकर्ता डेविड कोलमैन हेडली को भारत का वीजा दिलाने में मदद की थी।

राणा को अमेरिका से बृहस्पतिवार को भारत लाया गया और यहां इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर पहुंचने पर औपचारिक रूप से उसे गिरफ्तार करने के बाद पटियाला हाउस स्थित एनआईए की विशेष अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे 18 दिन के लिए एनआईए की हिरासत में भेज दिया गया।

राणा ने 1990 के दशक के अंत में कनाडा में प्रवास करने और अपनी ‘इमीग्रेशन कंसल्टेंसी फर्म’ शुरू करने से पहले पाकिस्तानी सेना के ‘मेडिकल कोर’ में काम किया था। बाद में वह अमेरिका चला गया था और उसने शिकागो में एक कार्यालय खोला था

पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि राणा ने नवंबर 2008 के हमलों से पहले अपनी कंपनी के माध्यम से हेडली को मुंबई में एक टोही मिशन पर भेजा था और उसे दस साल का वीजा विस्तार दिलाने में मदद की थी।

भारत में रहने के दौरान हेडली ने आव्रजन से जुड़ा कारोबार संचालित करने का दिखावा किया और वह राणा के साथ नियमित संपर्क में था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस दौरान दोनों के बीच 230 से अधिक बार फोन पर बात हुई।

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) के आरोपपत्र के अनुसार, राणा इस दौरान हमलों के एक अन्य सह-साजिशकर्ता ‘मेजर इकबाल’ के भी संपर्क में था। राणा आतंकी हमले से कुछ दिन पहले नवंबर 2008 में भारत आया था।

मुंबई पुलिस की ओर से 26/11 हमले के मामले में 2023 में राणा के खिलाफ दायर आरोपपत्र के अनुसार, वह पवई के एक होटल में रहा था और उसने एक व्यक्ति के साथ दक्षिण मुंबई में भीड़-भाड़ वाली जगहों के बारे में चर्चा की थी। इस व्यक्ति को मामले में गवाह के रूप में सूचीबद्ध किया गया है।

इसके बाद, इनमें से कुछ स्थानों पर पाकिस्तानी आतंकवादियों ने हमला किया था जिसमें 166 लोगों की जान चली गई।

आतंकवादियों ने मुंबई में ताज महल होटल और ओबेरॉय होटल, लियोपोल्ड कैफे, चबाड हाउस और छत्रपति शिवाजी टर्मिनस ट्रेन स्टेशन को निशाना बनाया था। हेडली इन सभी स्थानों पर गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Sri Lanka vs Oman, T20 World Cup 2026 16th Match Scorecard: पल्लेकेले में श्रीलंका ने ओमान को 105 रनों से करारी शिकस्त, दुष्मंथा चमीरा और महेश थीक्षणा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें SL बनाम OMN के मैच का स्कोरकार्ड

Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर अभिनेत्री सोनम पंडित का वीडियो वायरल; इंटरनेट पर मची धूम, 'मेरे साई' फेम एक्ट्रेस ने जीता फैंस का दिल

Sarla Maheshwari Dies: दूरदर्शन की मशहूर न्यूज एंकर सरला माहेश्वरी नहीं रहीं, 71 साल की उम्र में दिल्ली में निधन; लोगों ने जताया दुख

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Preview: आज टीम इंडिया बनाम नामीबिया के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\