देश की खबरें | तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण आदेश से मुंबई हमलों में पाकिस्तान की भूमिका की पुष्टि होगी: फडणवीस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बृहस्पतिवार को कहा कि 2008 के मुंबई आतंकवादी हमलों के मामले में आरोपी पाकिस्तानी मूल के कनाडाई व्यवसायी तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण के लिए अमेरिकी अदालत की मंजूरी से भारत के इस रुख की पुष्टि होगी कि हमलों में पाकिस्तान की भूमिका थी।

मुंबई, 18 मई महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बृहस्पतिवार को कहा कि 2008 के मुंबई आतंकवादी हमलों के मामले में आरोपी पाकिस्तानी मूल के कनाडाई व्यवसायी तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण के लिए अमेरिकी अदालत की मंजूरी से भारत के इस रुख की पुष्टि होगी कि हमलों में पाकिस्तान की भूमिका थी।

कैलिफोर्निया स्थित एक अमेरिकी अदालत ने राणा को भारत प्रत्यर्पित करने की अनुमति दी थी। राणा फिलहाल लॉस एंजिलिस की संघीय जेल में बंद है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अमेरिकी राष्ट्रपति जो. बाइडन के निमंत्रण पर अपनी पहली राजकीय यात्रा पर अमेरिका जाने से लगभग एक महीने पहले यह फैसला आया है।

छब्बीस नवंबर 2008 को मुंबई में हुए आतंकवादी हमलों में भूमिका को लेकर भारत द्वारा प्रत्यर्पण का अनुरोध किये जाने पर राणा को अमेरिका में गिरफ्तार किया गया था।

मुंबई आतंकवादी हमलों में छह अमेरिकी नागरिकों सहित कुल 166 लोग मारे गए थे। इन हमलों को 10 पाकिस्तानी आतंकवादियों ने अंजाम दिया था। ये हमले मुंबई के प्रतिष्ठित और महत्वपूर्ण स्थानों पर 60 घंटे से अधिक समय तक जारी रहे थे।

फडणवीस ने पत्रकारों से कहा, ‘‘हर कोई जानता है कि मुंबई के आतंकवादी हमले में पाकिस्तान का हाथ था। लेकिन राणा के भारत प्रत्यर्पण के साथ ही, यह कानूनी रूप से हमले के पीछे पाकिस्तान की भूमिका को स्थापित करेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘इससे हमारे देश को पाकिस्तान को एक आतंकवादी देश के रूप में अधिसूचित/सूचीबद्ध करने और साथ ही संयुक्त राष्ट्र की कई संधियों के तहत पाकिस्तान के खिलाफ विभिन्न प्रतिबंधों को लागू करने में मदद मिलेगी।’’

फडणवीस ने कहा कि मोदी सरकार और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) ने इन मामलों में पहल की। उन्होंने , ‘‘हम अब इसका नतीजा देख सकते हैं।’’

भारत और अमेरिका के बीच प्रत्यर्पण संधि है। अमेरिकी न्यायाधीश ने फैसला सुनाया कि राणा का भारत प्रत्यर्पण पूरी तरह से संधि के अधिकार क्षेत्र में है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\