खेल की खबरें | टेबल टेनिस: शरत ने उम्र को धता बताते हुए 16 साल बाद राष्ट्रमंडल खेलों में फिर जीता स्वर्ण

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी.  अचंता शरत कमल ने उम्र को धता बताते हुए राष्ट्रमंडल खेलों की टेबल टेनिस पुरुष एकल स्पर्धा के फाइनल में सोमवार को यहां इंग्लैंड के लियाम पिचफोर्ड को 4 -1 से हराकर इन खेलों में स्वर्ण पदक की हैट्रिक लगाई ।

बर्मिंघम, आठ अगस्त  अचंता शरत कमल ने उम्र को धता बताते हुए राष्ट्रमंडल खेलों की टेबल टेनिस पुरुष एकल स्पर्धा के फाइनल में सोमवार को यहां इंग्लैंड के लियाम पिचफोर्ड को 4 -1 से हराकर इन खेलों में स्वर्ण पदक की हैट्रिक लगाई ।

इस स्पर्धा का कांस्य साथियान ज्ञानशेखर ने जीता।  

शानदार लय में चल रहे 40 साल के शरत ने रैंकिंग में अपने से बेहतर खिलाड़ी के खिलाफ पहला गेम गंवाने के बाद वापसी करते हुए 11-13, 11-7, 11-2, 11-6, 11-8 से जीत दर्ज की। शरत की विश्व रैंकिंग 39वीं है जबकि 29 साल के पिचफोर्ड 20वें स्थान पर काबिज हैं।

शरत का इन खेलों में यह कुल 13वां पदक है। उन्होंने बर्मिंघम खेलों में चार पदक जीते। जिसमें इस स्वर्ण से पहले टीम स्पर्धा, मिश्रित युगल में श्रीजा अकुला के साथ स्वर्ण और पुरुष युगल में रजत पदक शामिल है।

उन्होंने 2006 में मेलबर्न खेलों में पदार्पण करते हुए स्वर्ण पदक जीता था ।

फाइनल मुकाबले के शुरुआती गेम के बाद शरत के बेजोड़ बैकहैंड का पिचफोर्ड के पास कोई जवाब नहीं था। पिचफोर्ड ने भारतीय खिलाड़ी को पछाड़ने के लिए लंबी रैलियों का सहारा लिया लेकिन अनुभवी शरत ने उसका माकूल जवाब दिया।

पांचवें गेम में शरत ने 6-1 की बढ़त बना ली थी लेकिन पिचफोर्ड ने वापसी करते हुए स्कोर 6-5 कर दिया। शरत ने दबाव से उबरते हुए अपनी बढ़त को 10-6 और फिर 11-8 के स्कोर के साथ गेम और मुकाबला जीत लिया।

 इससे पहले साथियान ने इंग्लैंड के ही पॉल ड्रिंकहाल को हराकर पुरुष एकल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।

एकल रैंकिंग में 35वें स्थान पर काबिज साथियान ने शुरुआती तीन गेम जीतकर शानदार शुरुआत की लेकिन रैंकिंग में 74वें स्थान वाले खिलाड़ी ड्रिकहॉल ने शानदार वापसी करते हुए मुकाबला 3-3 से बराबर कर लिया। निर्णायक सातवां गेम भी बेहद करीबी रहा।

साथियान ने दर्शकों से खचाखच भरे स्टेडियम में खेले गये इस रोमांचक मुकाबले को 11-9, 11-3, 11-5, 8-11, 9-11, 10-12, 11-9 से अपने नाम किया।

पिछले दो राष्ट्रमंडल खेलों में साथियान का यह छठा पदक है। मौजूदा खेलों में यह उनका दूसरा पदक है। उन्होंने शरत कमल के साथ पुरुष युगल का रजत पदक जीता था।

शरत और साथियान ने इसके साथ ही पुरुष युगल के फाइनल में पिचफोर्ड और ड्रिंकहॉल से मिली हार का भी बदला ले लिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Live Score Update: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Key Players To Watch Out: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े