खेल की खबरें | टेबल टेनिस : मनिका प्री क्वार्टर फाइनल में, मिश्रित जोड़ी बाहर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत की स्टार टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा ने नेपाल की नबीता श्रेष्ठ को हराकर एशियाई खेलों की महिला एकल टेबल टेनिस स्पर्धा के प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया ।

हांगझोउ, 28 सितंबर भारत की स्टार टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा ने नेपाल की नबीता श्रेष्ठ को हराकर एशियाई खेलों की महिला एकल टेबल टेनिस स्पर्धा के प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया ।

राष्ट्रमंडल खेल 2018 में स्वर्ण पदक और जकार्ता एशियाई खेलों में मिश्रित युगल कांस्य पदक विजेता मनिका ने नबीता को 11 . 5, 11 . 4, 11 . 3, 11 . 2 से हराया । अब उनका सामना थाईलैंड की सुथासिनी सावेत्ताबुत से होगा ।

श्रीजा अकुला को उत्तर कोरिया की सोंगियोंग पियोन ने 11 . 6, 11 . 4, 15 . 13, 11. 9 से हराया ।

पुरूष युगल में मानव ठक्कर और मानुष शाह ने मालदीव के मोहम्मद शफ्फान इस्माइल और मूसा मुंसिफ अहमद को 11 . 8, 9 . 11, 11 . 6, 11 . 2 से हराया ।

मिश्रित युगल में जी साथियान और मनिका को सिंगापुर के जे यू क्लारेंस चियू और जियान जेंग ने 7 . 11, 9 .11, 13 . 11, 12 . 10, 11 . 3 से हराया ।

श्रीजा अकुला और हरमीत देसाई भी थाईलैंड के ओरावान पारानांग और फाकफूम सांगुआनसिन से 4 . 11, 6 . 11, 10 . 12 से हारकर बाहर हो गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CCPA Investigation: अमेजन, फ्लिपकार्ट और मीशो समेत कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर सीसीपीए का शिकंजा, बिना रजिस्ट्रेशन बिक रही थी ‘साइक्लोसिनोन हर्बिसाइड’

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी